नई दिल्ली। रविवार देर रात यह बात सामने आयी थी कि इस साल दिसंबर के अंत में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज होगी, जिस पर आप राजनीति गर्माने लगाने लगी है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद ने दिसंबर में प्रस्तावित भारत-पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज के खिलाफ सोमवार को अपना विरोध दर्ज किया। पूर्व गृह सचिव तथा बिहार के आरा से सांसद आर.के.सिंह ने इस मुद्दे को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान उठाया।
उन्होंने संसद में कहा कि जो देश केवल आतंकवाद को जन्म दे रहा है, जहां खुले आम आतंकवादी हाफिज सईद घूम रहे हैं तो क्या उस देश के साथ क्रिकेट खेलने का क्या औचित्य है, मुझे समझ में नहीं आ रहा इसलिए मैं सरकार से अनुरोध करूंगा कि वह अपने फैसले पर गंभीरतापूर्वक गौर करे।
मालूम हो कि खबर है कि पाकिस्तान अब दिसंबर में यूएई में सीरीज की मेजबानी करेगा जिसमें भारत हिस्सा लेगा। इस सीरीज में तीन टेस्ट, 5 वनडे और 2 टी20 इंटरनैशनल मैच होंगे, इस बात की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शहरयार खान ने बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के साथ बैठक करने के बाद मीडिया को रविवार को दी।