VIDEO: भारत से मिली करारी हार के बाद आत्महत्या करना चाहते थे पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर
नई दिल्ली: पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में जीत हासिल करने के बाद राहत की सांस ली है। इस जीत ने उनको इतनी राहत मिली है कि उन्होंने भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पिछले दिनों मिले तनाव का जिक्र करते हुए बड़ा खुलासा किया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 24 जून को 49 रनों से जीत दर्ज की है। अगर पाकिस्तान इस मैच में हार जाता तो यह पाक टीम की विश्व कप से बेहद जल्द विदाई होती जिसके परिणाम आर्थर और पाक क्रिकेट के लिए भंयकर हो सकते थे। पाकिस्तान को हालांकि अभी भी विश्व कप में काफी संघर्ष करना है लेकिन प्रोटियाज के खिलाफ मिली जीत ने आर्थर को कुछ चैन जरूर दी है।

आत्महत्या करना चाहते थे आर्थर
इसी दौरान आर्थर ने बताया है कि भारत के हाथों 16 जून को मिली हार के बाद वे आत्महत्या करना चाहते थे। भारत ने इस मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान को 89 रनों से हरा दिया था। जाहिर है इस हार के बाद पाकिस्तान में आर्थर और उनकी कोचिंग के तौर-तरीकों को लेकर दो फाड़ हो गई थी। यह विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की लगातार 7वीं हार थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को मैच के बाद आर्थर ने अपनी स्थिति पर बात करते हुए बताया कि ये बहुत तेजी से हुआ। ये विश्व कप है जहां लोगों की उम्मीदों, मीडिया आदि के दबाव के चलते आप सरवाइवल मोड में पहुंच जाते हैं जहां आपको केवल अपने बचाव का रास्ता ढूंढना होता है।
यह भी पढ़िए- VIDEO : इंग्लैंड के फैंस कैसे करेंगे वार्नर और स्मिथ का 'स्वागत' मॉर्गन का बड़ा बयान
|
भारत से हारकर मिला भयानक दबाव
ऐसे में आर्थर के ऊपर भी एक ऐसा दबाव आ गया था जो उन्होंने पहले शायद ही कभी महसूस किया हो। उन्होंने भारत के खिलाफ मिली हार के भयानक दबाव को साझा करते हुए कहा, 'पिछले रविवार को मैं आत्महत्या करना चाहता था। मैं हमेशा से अपने खिलाड़ियो से कहता रहा हूं कि ये केवल एक परफारमेंस होती है जो आपको आज उत्तेजित करने जा रही है।' हालांकि अब आर्थर ने यह उम्मीद जताई है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत के बाद लोग पाकिस्तानी टीम को लेकर कुछ अच्छा लिखना शुरू करेंगे और कुछ देर के लिए पाकिस्तानी टीम ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।

2007 विश्व कप में वूल्मर की हुई थी मौत
आपको बता दें कि पाकिस्तानी टीम को कोचिंग देना दुनिया की सभी क्रिकेट टीमों में सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण माना जाता है। आज भी लोगों के जेहन में विश्व कप 2007 की डरावनी यादें ताजा हैं जब पाक टीम उस टूर्नामेंट से जल्द बाहर हो गई थी और तत्कालीन पाक क्रिकेट कोच बॉब वूल्मर रहस्यमयी परिस्थितियों में अपने होटल रूम में मरे हुए पाए गए थे। इसके बाद पाक क्रिकेट में गुणवत्तापूर्ण कोचिंग स्टाफ को लेकर दिक्कतें भी आने लगी थी। वैसे अच्छी बात अभी ये है कि इस जीत के साथ ही पाकिस्तान के सेमी फाइनल में पहुंचने की धूमिल सी संभावना अभी बाकी है।
वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते विश्व कप से बाहर हुआ धाकड़ खिलाड़ी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
