Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अमेरिका ने किया मोहम्मद शमी को वीजा देने से इनकार, BCCI ने बताई वजह

नई दिल्ली: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अमेरिका ने वीजा देने से मना कर दिया है। दरअसल भारतीय क्रिकेट को वेस्टइंडीज के दौरे के तहत 3 अगस्त से टी20 मैच खेलने हैं। टी20 टीम में शमी को नहीं चुना गया है लेकिन उनको विंडीज दौरे पर जाने वाली ODI और टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया गया है। खास बात यह है कि टीम इंडिया को अमेरिका होते हुए ही वेस्टइंडीज जाना है। ऐसे में शमी ने अमेरिका के वीजा के लिए आवेदन किया था जिसको देने से अमेरिका ने इंकार कर दिया।

किस वजह से रिजेक्ट हुआ शमी का वीजा

किस वजह से रिजेक्ट हुआ शमी का वीजा

बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार इसके पीछे वजह यह रही है कि शमी के ऊपर उनकी पत्नी हसीन जहां ने घरेलू हिंसा के तहत केस दर्ज करा रखे हैं। इन दोनों के बीच लंबे समय से विवाद जारी है जो अब तक नहीं सुलझा है। इसके चलते अमेरिका ने शमी को वीजा जारी करने से मना कर दिया। इस बारे में बात करते हुए बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि वेस्टइंडीज दौरे पर जाने के लिए जिन खिलाड़ियों के पास अमेरिका का वीजा नहीं था, उनके लिए पी-1 वीजा कैटगरी में आवेदन किया गया था। भारतीय टीम की ओर से जितने भी खिलाड़ियों ने आवेदन किया था, उनमें शमी को छोड़कर सभी को पहली ही बार में वीजा मिल गया।

रोहित शर्मा के अनफॉलो करने पर अनुष्का शर्मा ने किया पलटवार! जानिए क्या कहा

बीसीसीआई ने उठाया तुरंत कदम

बीसीसीआई ने उठाया तुरंत कदम

बता दें कि यदि आप किसी अंतरराष्ट्रीय खेल टीम के सदस्य हैं तो आपको अमेरिका के लिए शॉर्ट टर्म के लिए वीजा मिलता है। भारतीय टीम के कप्तान कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच रवि शास्त्री के पास पहले से ही 10 साल का अमेरिका वीजा है। शमी का वीजा कैंसिल होते ही बीसीसीआई तुरंत हरकत में आ गया और उसके सीईओ राहुल जौहरी ने इस मामले में दखल दिया। बाद में बीसीसीआई की ओर से अतिरिक्त कागजात अमेरीकी दूतावास में जमा कराए गए तब जाकर शमी को वीजा मिल सका। बता दें कि बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए वीजा आवेदन मुंबई स्थिति अमेरिकन वाणिज्यिक दूतावास में दिया गया था।

कपिल देव की समिति चुनेगी टीम इंडिया का नया हेड कोच, कप्तान की होगी ये भूमिका

वनडे और टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे शमी

वनडे और टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे शमी

खास बात यह है कि भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 और 4 अगस्त को होने वाले टी20 मुकाबले अमेरिका में ही खेलने हैं। यह मैच अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के लॉडरहिल शहर के सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेले जाएंगे। उसके बाद के सभी मैच वेस्टइंडीज में होंगे। टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज शुरू होगी जिसमें शमी हिस्सा लेंगे। 8 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भी शमी हिस्सा होंगे। पहला टेस्ट 22 अगस्त और दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से खेला जाएगा।

Story first published: Saturday, July 27, 2019, 13:26 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+