
शाहिद कपूर ने बताया कौन बेस्ट विराट कोहली या एमएस धोनी
शाहिद कपूर अपने ट्विटर फैन्स के साथ लाइव चैट कर रहे थे तभी फैन्स ने उनसे क्रिकेट के महान खिलाड़ी एमएस धोनी और विराट कोहली के बीच चयन करने के लिए कहा। फैन्स के सबसे मुश्किल सवाल का जवाब शाहिद कपूर ने कुछ ऐसे दिया कि उनका जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
उन्होंने कहा,' यह सवाल ऐसे ही है जैसे आपसे पूछा जाये कि कौन ज्यादा जरूरी है, मम्मी या पापा।'
|
शाहिद के जवाब ने जीता फैन्स का दिल
शाहिद कपूर के इस जवाब ने सभी का दिल जीत लिया क्योंकि उन्होंने अपने इस जवाब में दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों को बराबर सम्मान देने की कोशिश की। शाहिद कपूर के इस जवाब ने फैन्स का दिल जीत लिया है।
कोरोना वायरस के चलते ओलंपिक जैसे खेलों का आयोजन टल चुका है और इस फेहरिस्त में इंडियन प्रीमियर लीग का नाम भी शामिल हो सकता है। फिलहाल आईपीएल के 13वें सीजन को 15 अप्रैल तक के लिये टाल दिया गया है और इसके भविष्य पर फैसला इसके बाद ही लिया जायेगा। इससे महामारी से बचने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया है।

धोनी भी वापस पहुंच चुके हैं अभ्यास से वापस रांची
गौरतलब है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पिछले साल विश्व कप में न्यूजीलैंड के हाथों मिली सेमीफाइनल की हार के बाद से लगातार ब्रेक पर चल रहे हैं। हालांकि आईपीएल के जरिये वह मैदान पर वापसी करने वाले थे लेकिन स्थगित होने के चलते वह वापस रांची आ गये हैं। वहीं विराट कोहली भी दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज रद्द होने के बाद अपने घर में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वक्त बिता रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
