IND vs NZ, 1st Test: वेलिंगटन टेस्ट के दौरान पिता बना यह कीवी गेंदबाज, घर आई नन्ही परी
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बहुप्रतिक्षित टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व पार्क में खेले जा रहे सीरीज के पहले मैच के पहले दिन जहां कीवी गेंदबाजों ने आधी भारतीय टीम को आउट कर वापस पवेलियन भेज कर दबाव बना दिया है वहीं टीम के एक अन्य गेंदबाज ने भी खुशखबरी दी है। सीरीज के पहले मैच में कीवी टीम के प्लेइंग इलेवन में एक और तेज गेंदबाज का नाम शामिल था लेकिन आखिरी वक्त पर उसे छुट्टी पर जाना पड़ा और उनकी जगह टीम में मैट हेनरी को मौका मिला।
और पढ़ें: IND vs NZ, 1st Test: कीवी गेंदबाजों ने आधी 'विराट सेना' को भेजा पवेलियन, बारिश ने रोका मैच
हम बात कर रहे हैं कीवी टीम के तेज गेंदबाज नील वैगनर की जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का काम किया था।
और पढ़ें: IND vs NZ, 1st Test: विराट कोहली ने साहा की जगह पंत को दिया प्लेइंग XI में मौका, फैंस ने लगाई क्लास

वैगनर बनें पिता, घर आई नन्ही परी
नील वैगनर भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे थे, इसी वजह से क्रिकेट न्यूजीलैंड ने उन्हें आखिरी मौके पर छुट्टी दी ताकि वह अपनी पत्नी के साथ पिता बनने का अनुभव कर सके। इसके बाद टीम में उनके कवर के रूप में मैट हेनरी को शामिल किया गया। टेस्ट मैच के पहले दिन ही नील वैगनर ने साथी खिलाड़ियों को खुशखबरी देते हुए बताया कि वह पिता बन गये हैं और उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया है।

जानें वैगनर ने क्या रखा है बेटी का नाम
वैगनर ने अपनी बच्ची का नाम ओलिविया वैगनर रखा है। नील वैगनर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये यह जानकारी साझा की और अपनी पत्नी और बेटी की तस्वीर साझा की। इस पोस्ट के साथ ही वैगनर ने लिखा कि लाना और लिवी दोनों ठीक हैं। ओलिविया वैगनर 19 फरवरी 2020 को पैदा हुई हैं। इस फोटो में नील वैगनर अपनी पत्नी और बेटी के साथ नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि भारत के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड द्वारा घोषित 13 सदस्यीय टीम में नील वैगनर का भी नाम था।

विलियमसन को हेनरी से ज्यादा जैमिसन पर भरोसा
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मैट हेनरी को कवर के तौर पर शामिल तो किया लेकिन केन विलियमसन ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है।
केन विलियमसन ने उनकी जगह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले काइल जैमिसन को टीम में शामिल किया जिन्होंने पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत के 3 बड़े विकेट अपने नाम कर कप्तान के भरोसे को सही साबित किया।

चेतेश्वर पुजारा बने जैमिसन का पहला टेस्ट विकेट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिये काइल जैमिसन एक बुरे सपने की तरह साबित हुए। अपना डेब्यू कर रहे इस खिलाड़ी ने पहले अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट विकेट के रूप में भारत के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (11) को वाटलिंग के हाथों कैच कराकर आउट किया। वहीं कप्तान विराट कोहली को भी जैमिसन ने रॉस टेलर को हाथों कैच कराया।
भारतीय मध्यक्रम में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले हनुमा विहारी (7) काइल जैमिसन का तीसरा शिकार बनें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
