सट्टा बाजार में टीम इंडिया के भाव बढ़े, कहा फाइनल खेलेगा भारत
मुंबई। टीम इंडिया के अप्रत्याशित खेल से सट्टा बाजार में भी रौनक आ गई है। क्वार्टर फाइनल में जिस तरह से टीम इंडिया ने जगह बनायी है उसकी वजह से सट्टा मार्केट में टीम इंडिया के भाव बढ़ गये हैं। सट्टेबाजों को लगने लगा है कि भारत फाइनल जरूर खेलेगा।
वैसे अभी भी सट्टाबाजार में न्यूजीलैण्ड और दक्षिण अफ्रीका के ही भाव भारी है लेकिन भारत अब नंबर तीन पर आ गया है क्योंकि सट्टेबाजों को लगता है कि टीम इंडिया फाइनल में जरूर पहुंचेगी।
विश्वकप: टीम इंडिया और उन पर फिट शायरी
सिंगापुर सट्टा मार्केट की बात करें को बाजार में टीमों के प्रदर्शन के हिसाब से भाव ऊपर-नीचे हो रहे हैं। लेकिन भारत की फाइनल में जगह पक्की मानी जा रही है और इसी के हिसाब से भाव लगाए जा रहे हैं। जबकि आस्ट्रेलिया की मार्केट कह रही है कि कंगारू ही विश्वविजेता बनेंगे इसलिए उसी पर सबसे ज्यादा सट्टा लगा है और इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैण्ड है जबकि तीसरे नंबर साउथ अफ्रिका और इंडिया दोनों ही हैं।
तीसरे नंबर साउथ अफ्रिका और इंडिया
यह तो सट्टा मार्केट की मौजूदा तस्वीर हैं देखते हैं कि विश्वकप का ताज किसके सिर पर चमकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
