Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राहत की खबर: आईसीसी ने एंडरसन-जडेजा को दोषमुक्त किया

साउथम्पटन। शुक्रवार को भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए एक राहत भरी खबर आयी क्योंकि नस्लीय टिप्पणी विवाद में जांच कर रहे न्यायिक आयुक्त ने इंग्लैंड के प्लेयर जेम्स एंडरसन और भारत के खिलाड़ी रविंदर जडेजा को दोषमुक्त कर दिया है।

न्यायिक आयुक्त ने यह फैसला 6 घंटे की लंबी सुनवाई और दोनों पक्षों को सुनने के बाद लिया है। जिसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों के लिए पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के बचे बाकी दोनों मैंचों में खेलने का रास्ता साफ हो गया है।

राहत की खबर: आईसीसी ने एंडरसन-जडेजा को दोषमुक्त किया

आईसीसी ने मीडिया में अपने बयान को जारी करते हुए कहा, ''न्यायिक आयुक्त माननीय गोर्डन लुईस एएम ने इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और भारत के रविंद्र जडेजा को आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी नहीं पाया। जिसके कारण एंडरसन और रविंदक जडेजा दोनों ही दोष मुक्त किये जाते हैं।

गौरतलब है कि टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में भारत की ओर से कहा गया था कि भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने धक्का देते हुए गाली दी।

यह घटना तब हुई थी जब लंच के समय सभी खिलाड़ी मैदान से बाहर जा रहे थे। जिसके बाद टीम इंडिया ने आईसीसी के सामने एंडरसन के इस ओछी हरकत की शिकायत की थी। जिस पर आईसीसी एक्टिव हुआ और इस मामले में उसने एक जांच कमेटी बनायी थी जिसके तहत शुक्रवार को फैसला आया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+