नाराज धोनी बोले समझ में नहीं आ रहा है कि जडेजा पर जुर्माना क्यों लगा?
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने शनिवार को धोनी के हवाले से कहा, "मेरे लिए यह बेहद दुखद फैसला है। मुझे लगता है कि इस मामले पर फैसला करते हुए बहुत सी बातों को अनदेखा किया गया।" जडे़जा के साथ जो कुछ भी हुआ है वो गलत हुआ है।
कैप्टन कूल ने घटना के ब्यौरों को याद करते हुए कहा, "मैं इस मामले में किसी और का नाम नहीं लेना चाहता। लेकिन हम मैदान से स्टेडियम की ओर जा रहे थे कि विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी ने जडेजा के लिए अपशब्द कहे। मुझे बीच बचाव के लिए आना पड़ा और जब हम मैदान से बाहर निकलने ही वाले थे कि मामला और बिगड़ गया।"
मालूम हो कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जडेजा को श्रेणी-1 के उल्लंघन का दोषी पाया और उन पर 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। दूसरी ओर एंडरसन के खिलाफ श्रेणी-3 के आरोप की सुनवाई शुक्रवार को होनी है, जिसमें दोषी पाए जाने पर एंडरसन को चार मैचों के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। एंडरसन पर जडेजा को अपशब्द कहने और धक्का देने का आरोप है।
आईसीसी ने जडेजा को श्रेणी-1 के उल्लंघन का दोषी पाया और उन पर 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया
धोनी ने कहा, "मैदान से बाहर निकलते वक्त जडेजा मुझसे कुछ ही गज की दूरी पर थे। उन्हें कुछ गलत बातें कही गईं, जिस पर वह कहने वाले व्यक्ति की तरफ पलटे तो उन्हें धक्का दे दिया गया। जडेजा बमुश्किल खुद को गिरने से संभाल पाए, वह पीछे यह देखने के लिए मुड़ा कि आखिर हो क्या रहा है, और उस पर पीछे घूमने के लिए जुर्माना लगा दिया गया।"