Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

साल 2021 में अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाज

स्पोर्ट्स डेस्क (नोएडा) : साल 2021 समाप्ति की ओर है। ऐसे में हर क्रिकेट प्रेमी यह जानने की उत्सुकता रख रहा है कि काैन से खिलाड़ी ने इस साल दमदार प्रदर्शन किया तो किसने खराब प्रदर्शन किया। यह साल अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के लिहाज से खास रहा, क्योंकि इस बीच आईसीसी टी20 विश्व कप भी देखने को मिला जिसका चैंपियन आस्ट्रेलिया बना था। टी20आई क्रिकेट में इस साल किस गेंदबाज ने सबको हैरान किया, यह जानना भी अहम है। ऐसे में आज हम उन 3 गेंदबाजों का जिक्र करेंगे जिन्होंने इस साल अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डाले-

फ्रैंक सुबुगा
इस साल सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने का काम युगांडा के स्पिन फ्रैंक सुबुगा ने डाले हैं। खास बात यह है कि फ्रैंक अभी 41 साल के हैं, जिन्होंने इतनी उम्र होने के बावजूद डंका बजाया है। फ्रैंक न 12 फरवरी 2020 को ही अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह इस साल टी20 क्रिकेट में खतरनाक बाॅलर बनकर ऊभरे हैं। उनकी खासियत यही है कि वो बल्लेबाज को आसानी से रन नहीं देते और विकेट लेने में माहिर हैं। इस साल फ्रैंक टी20 में उतने विकेट तो नहीं ले पाए लेकिन अपनी कसी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को आसानी से रन नहीं दिए। इस साल फ्रैंक ने 14 मैचों में 52 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें 15 विकेट लिए। साथ ही सबसे अधिक 6 ओवर मेडल फेंके हैं।

यह भी पढ़ें- साल 2021 में सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में दो पाकिस्तानी

दिनेश नाकरानी
वहीं यूगांडा के मध्यम तेज गति के गेंदबाज दिनेश नाकरानी इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपनी सटीक लाइन और लेंथ से विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं। नाकरानी ने इस साल 22 मैच खेलते हुए 35 विकेट लिए हैं। उनका इस साल 7 रन देकर 6 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 5.05 की इकोनाॅमी रेट से रन खर्च किए। नाकरानी ने 74 ओवर फेंकते हुए 374 रन दिए हैं। साथ ही 3 ओवर मेडन निकाले हैं।

मुश्ताफिजुर रहमान
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के 27 साल के तेज गेंदबाज मुश्ताफिुजर रहमान ने भी इसा किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने इस साल खेले 20 टी20आई मैचों में 28 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 12 रन देकर 4 विकेट रहा। रहमान ने कुल 69.3 ओवर फेंके, जिसमें 487 रन दिए। साथ ही रहमान ने 3 ओवर मेडन भी निकाले। इसके अलावा माल्टा के गेंदबाज बीलाल मुहम्मद, नाइजीरिया के पी आहो, तंजानिया के संजय कुमार ठाकुर ने भी 3-3 ओवर मेडन फेंके हैं।

Story first published: Thursday, December 23, 2021, 11:52 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+