साल 2021 में सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में दो पाकिस्तानी
नई दिल्ली। पूरे साल 2021 में क्रिकेट की दुनिया में कई रोमांचक मैच देखने को मिले। इसी साल टी20 वर्ल्ड कप भी खेला गया था। कई खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप के दौरान और कुल मिलाकर पूरे साल टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन काबिले तारीफ था। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने साल भर अच्छा प्रदर्शन किया। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके प्रदर्शन पर नजर डालें तो वह बेहतरीन थे। वहीं भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने साल भर फैंस को निराश किया।
इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 खिलाड़ियों में एक भी भारतीय नहीं है। भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने इस साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 11 टी20 मैचों में 424 रन बनाए हैं और इस साल अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 19वें खिलाड़ी हैं। इस लेख में, हम उन टाॅप-5 बल्लेबाजों पर नजर डालेंगे जिन्होंने इस साल अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें- Flashback 2021 : रोहित ने खेली 5 बड़ी पारियां, जिसमें खूब लगी थी गेंदबाजों की क्लास

5. जोस बटलर, इंग्लैंड -
इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बॉटलर इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने इस साल 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया और 589 रन बनाए। औसत 65.44 और स्ट्राइक रेट 143.30 रहा। इन रनों में उनके पांच अर्द्धशतक और एक शतक है। इस दौरान उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101 रन बनाया।

4. मिशेल मार्श, ऑस्ट्रेलिया -
चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल मार्श हैं। उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलिया के लिए 21 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 627 रन बनाए। उन्होंने ये रन 6 अर्द्धशतक और सर्वश्रेष्ठ 77 रन की मदद से बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 129.81 और उनका औसत 36.88 रहा।

3. मार्टिन गप्टिल, न्यूजीलैंड -
तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल हैं। इस साल उन्होंने 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 678 रन बनाए। उन्होंने ये रन 5 अर्द्धशतक की मदद से बनाए और इसमें 97 रन का सर्वश्रेष्ठ खेल भी शामिल है। औसत 37.66 और स्ट्राइक रेट 145.49 रहा।

2. बाबर आजम, पाकिस्तान -
पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और कप्तान बाबर आजम इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस साल 29 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 939 रन बनाए। इसमें 9 हाफ सेंचुरी और 1 सेंचुरी शामिल हैं। उन्होंने 122 रनों की पारी भी खेली। उन्होंने इस साल T20I में 37.56 के औसत और 127.57 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं।

1. मोहम्मद रिजवान, पाकिस्तान -
पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने इस साल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इस साल 29 ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने इन मैचों में 73.66 की औसत और 134.89 के स्ट्राइक रेट से 1326 रन बनाए। इसमें उनका 104 रन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी शामिल है। उन्होंने 12 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
