For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: रहाणे का खुलासा, भारत लौटने से पहले जानें क्या बोले कोहली

Australia vs India Boxing Day Test Ajinkya Rahane reveals Virat kohli message before leaving Australia: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का दूसरा मैच मेलबर्न के मैदान पर खेला जाना है। एडिलेड में पहला टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय टीम को बॉक्सिंग डे (Boxing Day) पर सीरीज का दूसरा मैच खेलने उतरना है। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) टीम की कमान संभालते नजर आयेंगे। अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) वापस भारत आ रहे हैं, जिसको लेकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से निकलने से पहले टीम के साथ बात की।

शुक्रवार को रहाणे (Ajinkya Rahane) ने इस बारे में खुलासा करते हुए बताया कि आखिरकार भारत लौटने से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) ने टीम से बात करते हुए क्या कहा था। रहाणे (Ajinkya Rahane) ने बताया कि कोहली (Virat Kohli) ने भारत लौटने से पहले सभी खिलाड़ियों को एकजुट रहने की सलाह दी थी।

और पढ़ें: AUS vs IND: मेलबर्न टेस्ट में ऋषभ पंत को खिलाने पर खुश नहीं गौतम गंभीर, जानें क्या बोले

उन्होंने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में बात करते हुए कहा, ' विराट कोहली (Virat Kohli) ने भारत लौटने से पहले टीम के साथ एडिलेड में डिनर किया और टीम को सलाह देते हुए कहा कि हमेशा एक दूसरे का साथ दें और मैदान पर अपने साथियों की मदद करते हुए एक दूसरे की सफलता में खुश रहें।'

वहीं एडिलेड में खराब बल्लेबाजी के बाद वापसी को लेकर पूछे गये सवाल पर रहाणे (Ajinkya Rahane) ने कहा कि हमें बुनियादी चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है और हमें कुछ अतिरिक्त करने की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने बॉक्सिंग डे टेस्ट को लेकर प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है, जिसमें पृथ्वी शॉ की जगह शुबमन गिल को मौका दिया गया है, वहीं मोहम्मद सिराज को शमी की जगह शामिल किया है।

और पढ़ें: AUS vs IND: मेलबर्न टेस्ट से पहले रहाणे ने लैंगर को दिया करारा जवाब, वो खेलते हैं माइंडगेम

इस बीच ऋद्धिमान साहा की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया गया है, वहीं कोहली (Virat Kohli) की जगह रविन्द्र जडेजा भी इस मैच में शिरकत करते नजर आ रहे हैं।

टीम इंडिया का प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Story first published: Saturday, December 26, 2020, 0:43 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+