For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: मेलबर्न टेस्ट में शुबमन गिल-सिराज करेंगे डेब्यू, नाम होगा खास रिकॉर्ड

Australia vs India Boxing Day Test Match: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (Australia vs India) के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बॉक्सिंग डे (Boxing Day Test) पर मेलबर्न के मैदान पर खेला जाना है। मेलबर्न के मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच से पहले भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम के लिये इस मैच में शुबमन गिल (Shubman Gill) और मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) अपना डेब्यू करने वाले हैं, तो वहीं पर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) की जगह पंत को टीम में जगह दी गई है, वहीं रविंद्र जडेजा की भी टीम में वापसी हुई है।

भारतीय टीम के लिये यह 100वां टेस्ट मैच होगा और इसके साथ ही मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) और शुबमन गिल (Shubman Gill) डेब्यू करते हुए खास लिस्ट में शामिल होगा। उल्लेखनीय है कि साल 2001 के बाद यह तीसरा मौका होगा जब दो या उससे ज्यादा भारतीय खिलाड़ी विदेशी जमीन पर एक साथ डेब्यू करने वाले हैं।

और पढ़ें: AUS vs IND: मेलबर्न टेस्ट में ऋषभ पंत को खिलाने पर खुश नहीं गौतम गंभीर, जानें क्या बोले

भारतीय टीम के लिये साल 2001 में वीरेंद्र सहवाग और दीप दास गुप्ता ने दक्षिण अफ्रीका में एक साथ डेब्यू किया था जबकि साल 2011 में विराट कोहली, अभिनव मुकुंद और प्रवीण कुमार ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के लिये डेब्यू किया था। वहीं गिल-सिराज के डेब्यू के साथ टेस्ट प्रारूप में खेलने वाले खिलाडियों की संख्या 298 हो जायेगी।

एडिलेड में खेले गये पहले टेस्ट मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। वहीं केएल राहुल प्लेइंग 11 में जगह बनाने में एक बार फिर नाकाम रहे हैं। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को पहले मैच में 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

और पढ़ें: AUS vs IND: रहाणे का खुलासा, भारत लौटने से पहले जानें क्या बोले कोहली

टीम इंडिया का प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Story first published: Saturday, December 26, 2020, 2:27 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+