For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2nd Test, AUS vs NZ: मेलबर्न में बॉक्सिंग डे पर लगी रिकॉर्डों की झड़ी, स्मिथ ने ग्रैग चैपल को पछाड़ा

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच बॉक्सिंग डे पर जारी दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन कंगारू खिलाड़ियों के नाम रहा। दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बना लिये हैं। इस दौरान स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशाने ने एक बार फिर अर्धशतकीय पारियां खेली और मुश्किल में फंसी ऑस्ट्रेलिया को बाहर निकाला।

और पढ़ें: ICC रैंकिंग पर भड़के इंग्लैंड के पूर्व कप्तान, जानें क्योंं कहा- कचड़ा है यह सिस्टम

जहां बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का पहला दिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के नाम रहा वहीं कंगारू खिलाड़ियों ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये। आइये एक नजर इन रिकॉर्ड पर डालते हैं।

स्टीव स्मिथ ने ग्रैग चैपल को छोड़ा पीछे, इस खास लिस्ट में हुए शामिल

स्टीव स्मिथ ने ग्रैग चैपल को छोड़ा पीछे, इस खास लिस्ट में हुए शामिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन स्टीव स्मिथ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के मामले में पूर्व कप्तान ग्रैग चैपल को पीछे छोड़ टॉप 10 में शामिल हो चुके हैं। स्टीव स्मिथ ने 51वें ओवर में सिंगल लेकर पूर्व टेस्ट कप्तान ग्रेग चैपल के 7,110 रनों को पीछे छोड़ दिया और वह ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑल टाइम टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 10वें नंबर पर पहुंच गए।

इस लिस्ट की बात करें तो रिकी पोंटिंग 168 टेस्ट मैचों में 13,378 रनों के साथ टॉप पर हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के महानतम खिलाड़ियों में से एक एलन बॉर्डर (156 टेस्ट में 11,174 रन) दूसरे नंबर, स्टीव वॉ (168 टेस्ट में 10,927 रन) में तीसरे और माइकल क्लार्क (115 टेस्ट में 8,643 रन) के साथ चौथे पायदान पर काबिज हैं।

मार्नस लाबुशाने ने खेली लगातार 5वीं अर्धशतकीय पारी

मार्नस लाबुशाने ने खेली लगातार 5वीं अर्धशतकीय पारी

ऑस्ट्रेलिया के लिये शानदार फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशाने ने मेलबर्न में भी शानदार 63 रनों की पारी खेली। यह उनकी लगातार पांचवी पारी है जिसमें उन्होंने अर्धशतक या उससे ज्यादा रन बनाये हैं। मार्नस लाबुशाने ने 149 गेंदों का सामना किया और पारी में छह चौके और एक छक्का लगाकर 63 रनों की पारी खेली। लाबुशाने के करियर का यह सातवां अर्धशतक था।

बॉक्सिंग डे टेस्ट पर दर्शकों ने बनाया हाजिरी का रिकॉर्ड

दूसरे टेस्ट के पहले दिन खिलाड़ियों के साथ दर्शकों ने भी एक खास रिकॉर्ड बनाया। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन 80 हजार दर्शक मैच देखने पहुंचे जो कि इन दोनों देशों के बीच नया रिकॉर्ड है। एमसीजी के मैदान पर 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 91,112 दर्शकों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे इस मैच के पहले दिन 80,473 दर्शकों ने एमसीजी के स्टेडियम में अपनी हाजिरी लगाई। यह एशेज के अलावा हुये मैच में दर्ज की गई दर्शकों की दूसरी सबसे बड़ी उपस्थिति का रिकॉर्ड है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 1975 में बाक्सिंग डे के पहले दिन मैच देखने के लिये 85,661 दर्शक पहुंचे थे। न्यूजीलैंड 1987 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया में बाक्सिंग डे टेस्ट मैच खेल रहा है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मेलबर्न में एक दिन में सर्वाधिक दर्शक पहुंचने का पिछला रिकार्ड 51,087 का था।

कुछ ऐसा रहा पहले दिन का खेल

कुछ ऐसा रहा पहले दिन का खेल

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की शुरुआत करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कीवी गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज जो बर्न्‍स (0) को बिना खाता खोले आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया। हालांकि इसके बाद डेविड वार्नर (41) और मार्नस लाबुशाने ने दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन डेविड वॉर्नर भी आउट होकर वापस पवेलियन लौट गये।

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे विकेट के लिये 83 रन जोड़े और 144 के स्कोर पर मार्नस लाबुशाने (63) का विकेट खोया।

यहां से स्टीव स्मिथ के साथ मैथ्यू वेड (38) ने चौथे विकेट के लिये 72 रन जोड़े। पहले दिन का खेल खत्म होने तक स्टीव स्मिथ (77) और ट्रैविस हेड (25) रन बनाकर मैदान पर टिके हुए हैं।

Story first published: Thursday, December 26, 2019, 15:38 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+