AUSvNZ: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बताया मेलबर्न में क्यों हारेगी कीवी टीम, जानें क्या है कारण

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में जारी दूसरे टेस्ट मैच में कीवी टीम एक बार फिर से हार की कगार पर है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूती से दूसरे मैच में पकड़ बनाती दिख रही है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क वॉ ने कीवी टीम के हारने का कारण बताते हुए इस न्यूजीलैंड खिलाड़ी की आलोचना की है।

मार्क वॉ का मानना है कि न्यूजीलैंड की टीम अगर मेलबर्न में भी मैच हार जाती है तो इसके पीछे का कारण मिशेल सैंटनर का खराब प्रदर्शन होगा। मेलबर्न में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 467 रन बनाये और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 44 रन के स्कोर पर कीवी टीम के 2 विकेट झटक लिये हैं।

और पढ़ें: SA vs ENG: एंडरसन के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने नाम किया यह बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने

सैंटनर की बात करते हुए मार्क वॉ ने कहा, ' मिशेल सैंटनर 50 ओवर प्रारूप के गेंदबाज हैं। वह टेस्ट मैच के अनुसार गेंदबाजी नहीं कर सकते। अगर आप आर्थोडॉक्स बॉलर हैं तो आपकी गेंदों में एकाग्रता होनी चाहिए लेकिन मिशेल सैंटनर उस लय में नजर नहीं आ रहे हैं। इसे देखते मुझे यकीन है कि न्यूजीलैंड के लिये इस टेस्ट में भी जीत हासिल करना मुश्किल है।'

मार्क वॉ ने कहा कि अगर आप ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराना चाहते हैं तो आपके पास ऐसे स्पिन गेंदबाज होने चाहिये जो विकेट ले सकें लेकिन बदकिस्मती से न्यूजीलैंड की टीम के पास अभी ऐसा कोई स्पिनर नहीं है।

और पढ़ें: Year Ender: साल की वो 4 बेस्ट टेस्ट पारियां जिन्हें देख उड़ जाते हैं होश, 4 गुना हो जाता है रोमांच

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर कीवी गेंदबाजों की बात की जाये तो सबसे ज्यादा निराश मिशेल सैंटनर ने किया है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में सभी विकेट तेज गेंदबाजों ने लिये हैं जबकि सैंटनर के हाथ एक भी विकेट नहीं लगी है।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी शुरुआत करने के बाद कीवी टीम इसे आगे बढ़ा पाने में नाकाम रही और ट्रैविस हेड की शतकीय पारी के दम पर कंगारू टीम ने 467 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Story first published: Friday, December 27, 2019, 16:11 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+