इस शर्त के साथ BCCI ने मानी विराट कोहली की मांग, अब विदेशी दौरों पर साथ होंगी पत्नी और...
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अभी हाल-फिलहाल में ही एक खास डिमांड की थी कि विदेशी दौरों पर खिलाड़ियों को अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड को फुल टाइम रखने की इजाजत दी जाए। बीसीसीआई ने इस मांग को लेकर अपना फैसला सुना दिया है।

विराट की अपील और बोर्ड का बयान:
कोहली ने बीसीसीआई से अपील की थी कि क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों की पत्नी को विदेश में होने वाले पूरे दौरे के दौरान साथ रहने की अनुमति दे। आपको बता दें कि मौजूदा नीति के अनुसार खिलाड़ियों की पत्नी और सपोर्ट स्टाफ की पत्नी दो हफ्तों तक ही साथ रह सकती हैं। सूत्रों की मानें तो सीओए ने भारतीय टीम के मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम से कहा है कि वह इस बाबत आधिकारिक अपील करें, लेकिन वह इस बाबत अभी कोई फैसला नहीं लेंगे।

बोर्ड ने मान ली कोहली की बात!
जानकारी के अनुसार बोर्ड में नियुक्त प्रशासकों की समिति यानी सीओए ने खिलाड़ियों की पत्नी या गर्लफ्रेंड के विदेशी दौरों पर साथ होने की मांग को स्वीकृति दे दी है, लेकिन एक शर्त के साथ...शर्त ये कि पत्नी या गर्लफ्रेंड दौरा शुरू होने के 10 दिन बाद वहां पहुंचेंगी।
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इन दो खिलाड़ियों की तारीफ में कही बड़ी बात

ऑस्ट्रेलिया का फॉर्मूला:
बता दें साल 2015 में जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) चीफ एग्जीक्यूटिव जेम्स सदरलैंड थे, तब ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने भी वाइव्स-गर्लफ्रेंड के साथ होने की नीतियों को अपनाया था। इससे ऑस्ट्रेलिया को एशेज दौरे पर सीरीज में अच्छे परिणाम हासिल हुए थे।

अनुष्का को लेकर हुआ था विवाद:
गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे पर शुरुआती मैचों के दौरान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ होने को लेकर काफी विवाद हुआ था। उसके बाद बीते रविवार को कप्तान कोहली ने बीसीसीआई से कहा था कि विदेशी दौरों पर पूरे समय पत्नी को साथ रखने की अनुमति दी जाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
