BPL6: मुश्किल में डाल सकता है क्रिस गेल का ब्रेक लेना, इस टीम ने की कार्रवाई की मांग, जानें क्यों
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज और यूनिवर्सल बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल इस समय क्रिकेट से ब्रेक ले रहे हैं। भारत दौरे पर आई कैरिबियाई टीम के साथ विराट सेना के खिलाफ खेलने से इंकार करने वाले क्रिस गेल ने अब बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने से इंकार कर दिया है। बीपीएल में क्रिस गेल के खेलने से इंकार करने के बाद अब क्रिस गेल मुश्किलों में घिर सकते हैं क्योंकि बीपीएल की जिस फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदा था वह उन पर कार्रवाई करने का मन बना रही है। बांग्लादेश प्रीमियर लीग की शुरुआत 11 दिसंबर से हो रही है जिसके लिये बीपीएल फ्रैंचाइजी चटगांव चैलेंजर्स ने क्रिस गेल को अपनी टीम में शामिल किया था।
और पढ़ें: IND vs AUS: टिम पेन की चुनौती पर गौतम गंभीर का पलटवार, कहा- बेबीसिटिंग के लिये रहो तैयार
क्रिस गेल ने बीपीएल में खेलने से इंकार करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि उनका नाम बांग्लादेश प्रमियर लीग में शामिल है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टी20 लीग में खराब प्रदर्शन करने वाले क्रिस गेल ने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि इसके बाद उनका नाम बीपीएल में शामिल होगा।
और पढ़ें: विश्व कप की हार पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शायद अपने अहंकार की वजह से हारा

चटगांव चैलेंजर्स का दावा क्रिस गेल को थी जानकारी
वहीं बांग्लादेश प्रीमियर लीग की फैंचाइजी टीम चटगांव चैलेंजर्स ने क्रिस गेल के खेलने से इंकार करने के बाद उनके खिलाफ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कार्रवाई करने की मांग की है। चटगांव चैलेंजर्स के टीम निदेशक जलाल यूनुस ने दावा किया है कि उनकी टीम ने क्रिस गेल के एजेंट से बात करने के बाद ही उन्हें टीम में शामिल करने का फैसला किया है।
युनुस ने दावा किया है कि क्रिस गेल के एजेंट ने इस बात की पुष्टि है कि उन्हें बीपीएल में उनकी टीम के लिये खेलने वाले कॉन्ट्रैक्ट के बारे में पूरी जानकारी थी।
उन्होंने कहा, ‘वह अगर अब नहीं आते है तो हम ड्रॉफ्ट के बाहर के किसी खिलाड़ी को टीम में लेंगें। लेकिन मुझे लगता है कि बीसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) को अनुशासन से जुड़े ऐसे मामलों में कार्रवाई करनी चाहिए।'

क्रिस गेल ने कहा- नहीं जानते कैसे पहुंचा नाम
वहीं कैरिबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने दावा किया है कि उन्हे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। क्रिस गेल ने बताया कि वह ब्रेक लेने का प्लान बना रहे हैं।
उन्होंने कहा,' मैं ब्रेक लेने का प्लान का बना रहा हूं इसिलिये बिग बैश लीग में भी खेलने नहीं जा रहा हूं। मुझे नहीं पता कि अब मैं मैदान पर कहां वापसी करूंगा। मैं नहीं जानता की बांग्लादेश प्रीमियर लीग में मेरा नाम कैसे पहुंच गया। मुझे नहीं पता कि यह कैसे हुआ।'

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड कर सकता है कार्रवाई
इस मुद्दे पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दिन चौधरी ने कहा कि फ्रैंचाइजी की अपील पर हमने क्रिस गेल की ड्रॉफ्टिंग प्रक्रिया को देखा है, जिसमें हमें कोई भी गलती नहीं मिली है। अभी हम विचार कर रहे हैं कि क्रिस गेल की अनुपस्थिति पर हमें क्या कदम उठाना चाहिये।
आपको बता दें कि बीपीएल में क्रिस गेल सबसे ज्यादा रन (1,338) बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं, वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग के कई सत्र में खेलते नजर आये हैं। बीपीएल में सबसे ज्यादा छक्के (120) लगाने के मामले में भी वह टॉप पर हैं, जो कि दूसरे नंबर पर काबिज तमीम इकबाल की तुलना में दोगुना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
