हॉज का विवादित बयान- आईपीएल के लिए धर्मशाला टेस्ट नहीं खेले कोहली
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया की ओर से टीम इंडिया के कप्तान कोहली पर छींटाकशी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभी तक तो वहां का मीडिया कोहली पर अनाप-शनाप बयान दे रहा था लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और विश्व के जाने-माने खिलाड़ी ब्रैड हॉज ने कोहली पर तंज कसा है।
ब्रैड ने कोहली को ताना मारते हुए कहा है कि कोहली को आईपीएल खेलना था इसलिए वो चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेले, वो अगले महीने से होने वाले आईपीएल मुकाबले के लिए खुद को बचाकर रखना चाह रहे थे इसलिए वो धर्मशाला टेस्ट में मैदान पर नजर नहीं आ रहे हैं।
टेस्ट के लिए अनफिट और आईपीएल के लिए फिट
डेली टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक गुजरात लायंस के कोच ब्रैड ने कहा कि अगर आप टेस्ट क्रिकेट का एक मैच नहीं खेल रहे हैं और आप अगले ही हफ्ते आरसीबी के लिए खेलते हो तो यह काफी बुरा संदेश होगा क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम सीरीज जीतने की कोशिश करने के लिए नहीं खेले। वैसे तो उनकी चोट गंभीर है जिसे ठीक होने में वक्त लगेगा, ऐसे में अगर वो आईपीएल खेलते हैं तो आप मंशा समझ सकते हैं।
कोहली को लगी कंधे पर चोट
मालूम हो कि विराट कोहली को रांची टेस्ट में फील्डिंग के दौरान कंधे में चोट लगी थी जिसके कारण उनके लिगामेंट में खिंंचाव आया था और इस वजह से वो धर्मशाला टेस्ट मैच में नजर नहीं आ रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
