Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बॉस का विराट पर तंज, 'सॉरी बोलना नहीं जानते हैं कोहली'

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक मुकाबला मैदान पर हो रहा है और एक कोहली और ऑस्ट्रेलिया मीडिया के बीच में चल रहा है। मैदान पर चल रहा मुकाबला तो सीरीज के साथ ही खत्म हो जाएगा लेकिन जो मुकाबला मीडिया में चल रहा है, उसका अंत कब होगा इस बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता है।

इस वक्त जमकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में कोहली की निगेटिव छवि पेश की जा रही है लेकिन हद तो तब हो गई जब इस जंग में ​क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख जेम्स सदरलैंड कूद पड़े और उन्होंने भी टीम इंडिया के कैप्टन पर विवादित टिप्पणी की।

जेम्स सदरलैंड

जेम्स सदरलैंड

जेम्स सदरलैंड ने बुधवार को कहा कि शायद विराट कोहली को 'सॉरी' कहना नहीं आता। सदरलैंड ने कहा, 'मुझे नहीं लगता उन्हें इस शब्द की स्पेलिंग भी उन्हें आती है।'

ऑस्ट्रेलिया मीडिया

ऑस्ट्रेलिया मीडिया

आपको बता दें कि सदरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया में एक रेडियो स्टेशन के एक कार्यक्रम में ये बात कही, वो भी तब, जब उनसे सवाल किया गया था कि क्या भारतीय कप्तान को बेंगलुरु में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ की ईमानदारी पर उठाए गए सवाल पर माफी मांगनी चाहिए।

डीआरएस मैटर

डीआरएस मैटर

डीआरएस मैटर पर पनपे बवाल पर सदरलैंड ने कोहली के 'बेईमान' वाले बयान पर सख्त नाराजगी जताई थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से इस बारे में बात भी की थी।

कोहली और स्मिथ के बीच कहा-सुनी

कोहली और स्मिथ के बीच कहा-सुनी

दरअसल बेंगलुरू टेस्ट में आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान उमेश यादव की गेंद पर स्मिथ को पगबाधा दिए जाने के बाद स्मिथ डीआरएस लेने के लिए आस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम से संकेत मांगते दिखे, जिसके बाद कोहली और स्मिथ के बीच मैदान पर कुछ कहा-सुनी हो गई थी, सिर्फ यही नहीं मैच खत्म होने के बाद कोहली ने मीडिया मीट में भी स्मिथ पर इस बात के लिए गुस्सा दिखाया था।

 आईसीसी ने मामला शांत करने की कोशिश की...

आईसीसी ने मामला शांत करने की कोशिश की...

जिस पर आईसीसी ने कहा था कि किसी भी खिलाड़ी पर आचार संहिता का कोई मामला नहीं बनता, जो हुआ वो आवेश में हुआ इसलिए मसला खत्म लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया मामले को तूल दिए जा रही है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+