कोहली नहीं ब्रैड हॉग ने बताया World ODI XI का किसे चुनेंगे कप्तान, इस खिलाड़ी को सौंपेंगे कमान
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में इस वक्त दुनिया भर में पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी घरों में फंसे हुए हैं। ऐसे में खेल जगत भी पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है और खिलाड़ी घरों में बैठकर या तो परिवार के साथ समय बिता रहे हैं या फिर फैन्स के साथ घुलने मिलने की कोशिश कर रहा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज ब्रैड हॉग इस वक्त का आनंद उठाते नजर आ रहे हैं। वह इस दौरान फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब सेशन खेलते नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: Coronavirus: पीड़ितों की मदद के लिये BCCI ने दिये 52 करोड़, लोगों से सुरक्षित रहने की अपील
ऐसे ही एक सेशन के दौरान ब्रैड हॉग से पूछा गया कि अगर उन्हें वर्ल्ड इलेवन की टीम का कप्तान चुनने का मौका मिले तो वो किसे चुनेंगे। इस सवाल के साथ उन्हें विराट कोहली, इयोन मोर्गन और कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन का विकल्प मिला था।
और पढ़ें: 65 साल से न्यूजीलैंड टीम को डरा रहा है यह शर्मनाक रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने रचा था इतिहास

विराट-मोर्गन से बेहतर कप्तान हैं केन विलियमसन
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पिछले कई सालों से क्रिकेट के तीनों प्रारूप में भारत की कप्तानी कर रहे हैं और टीम को जीत दिलाने का काम कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीती और विश्व कप में भी सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। वहीं इयोन मोर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने काफी तरक्की की है और पिछले साल पहली बार विश्व कप का खिताब जीतने में भी सफल रही।
हालांकि 49 वर्षीय ब्रैड हॉग को इन दोनों खिलाड़ियों की अपेक्षा कीवी कप्तान केन विलियमसन ज्यादा बेहतर कप्तान लगे जिन्हें वह टीम की कमान सौंपना चाहेंगे।

कोहली से ज्यादा क्यों पसंद हैं विलियमसन
ब्रैड हॉग ने वर्ल्ड ODI की टीम की कमान केन विलियमसन को सौंपते हुए इस बात की जानकारी दी कि वह कप्तान विराट कोहली के साथ क्यों नहीं गये। उन्होंने कहा कि विराट कोहली की कप्तानी में हमें काफी आक्रामकता देखने को मिलती है जो कि उनकी टीम के लिये काफी सही है जबकि केन विलियमसन की कप्तानी में हमें सही मायनों में खेल भावना देखने को मिलती है। उदाहरण के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया विश्व कप फाइनल ही ले लीजिये, जहां पर तकनीकी कारणों की वजह से मिली हार के बावजूद केन विलियमसन ने सही मायने में खेल भावना दिखाई।

क्रिकेट के बेस्ट एंबैसडर हैं केन विलियमसन
ब्रैड हॉग ने कहा कि उन्हें लगता है कि केन विलियमसन सही मायनों में क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ एंबैसडर हैं। पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर ब्रैड हॉग कई मुद्दों को लेकर खुलकर बोलते नजर आये हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट, आईपीएल को लेकर अपनी बात रखी।
उन्होंने एमएस धोनी के करियर को लेकर भी कहा कि अगर आईपीएल का आयोजन नहीं भी हो पाता है तो वह भारतीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लेने वाले हैं। हॉग को लगता है कि 2 साल के अंदर धोनी एक बार फिर से भारत के लिये जरूर खेलते हुए नजर आयेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
