For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Coronavirus: पीड़ितों की मदद के लिये BCCI ने दिये 52 करोड़, लोगों से सुरक्षित रहने की अपील

नई दिल्ली। देश भर में तेजी से फैल रही महामारी कोरोनावायरस से प्रभावित हो रहे लोगों की जान बचाने और मरीजों की देखभाल के लिये कई दिग्गज खिलाड़ी ने अपने-अपने हिसाब से आर्थिक मदद मुहैया कराई। अब इसी लड़ी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी आगे बढ़कर सरकार का साथ देने का ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष में 51 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है।

बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से देते हुए लिखा,' लोगों की देखभाल और आपातकाल स्थिति में राहत के लिये बीसीसीआई और उसके सहयोगी संघों ने मिलकर प्रधानमंत्री राहत कोष में 51 करोड़ रुपये दान करने का फैसला किया है।'

और पढ़ें: Coronavirus: सुरेश रैना ने पीड़ितों की मदद के लिये सरकार को दान किये इतने पैसे

बीसीसीआई के इस ट्वीट को बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने रिट्वीट करते हुए लिखा कि इस मुश्किल घड़ी हम सभी को देश के साथ खड़े होने की जरूरत है और हम इसके लिये जितना हो सकेगा प्रयास करेंगे।

इससे पहले पीड़ितों की मदद के लिये भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी सरकार को 52 लाख रुपये की आर्थिक मदद करने का फैसला किया। सुरेश रैना ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिये साझा की और अपने फैन्स से अपील करते हुए कहा कि वो भी इस जंग में अपनी हर संभव मदद करें और घरों में ही रहें।

और पढ़ें: क्रिकेट जगत के वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने एक नहीं 2 देशों के लिये खेला अंतर्राष्ट्रीय मैच

आपको बता दें कि सुरेश रैना से पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया था। सचिन ने 25 लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष और 25 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, पीवी. सिंधु और गौतम गंभीर अपने-अपने तरीकों से इस लड़ाई में योगदान दे चुके हैं।

Story first published: Sunday, March 29, 2020, 15:08 [IST]
Other articles published on Mar 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+