For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'सचिन-मैकग्रा या सचिन-अख्तर', ब्रैड हॉग ने बताया किस मुकाबले में था ज्यादा मजा

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस की महामारी के चलते कई देश लॉकडाउन में जा चुके हैं। ऐसे में सब कुछ ठप्प पड़ गया है और खेल जगत समेत कई मशहूर हस्तियां इन दिनों घर पर अपने परिवार के साथ बंद हैं। हालांकि महामारी की इतनी बड़ी टेंशन को कम करने के लिये इन दिग्गज खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया का रुख किया है और अपने फैन्स और फॉलोअर्स से बात करके पुराने दिनों को याद करने में लगे हुए हैं। इस फेहरिस्त में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉग का नाम भी शामिल हो गया है जो कि ट्विटर पर #HoggyTime के साथ फैन्स के सवालों का जवाब देने में जुटे हुए थे।

और पढ़ें: विराट कोहली का खुलासा, बताया किन 2 खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी करना पसंद

इस दौरान एक फैन ने दिग्गज खिलाड़ी ने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और दिग्गज गेंदबाज ग्लैन मैकग्रा एवं शोएब अख्तर को लेकर सवाल किया। इसका जवाब देते हुए हॉग ने बताया कि किस खिलाड़ी के साथ तेंदुलकर की बल्लेबाजी का मुकाबला देखने में शानदार लगता है।

और पढ़ें: जानें कैसे विराट कोहली का नाम पड़ा 'चीकू', धोनी की वजह से हुआ मशहूर

फैन ने पूछा ब्रैड हॉग से पूछा सवाल

फैन ने पूछा ब्रैड हॉग से पूछा सवाल

ट्विटर पर सवाल जवाब के दौरान एक भारतीय फैन ने ब्रैड हॉग से सवाल किया कि क्रिकेट के सबसे खूबसूरत मुकाबलों में से एक सचिन तेंदुलकर बनाम ग्लैन मैकग्रा और सचिन तेंदुलकर बनाम शोएब अख्तर में कौन सा मुकाबला बेहतर लगता है और आपको कौन सी ज्यादा अच्छी लगती है।

ब्रैड हॉग ने बताया दोनों मुकाबलों में क्या है अंतर

ब्रैड हॉग ने बताया दोनों मुकाबलों में क्या है अंतर

इस सवाल का जवाब देते हुए ब्रैड हॉग ने साफ किया कि दोनों खिलाड़ियों के बीच सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी के मुकाबले में क्या अंतर है।

उन्होंने लिखा, 'सचिन तेंदुलकर और ग्लैन मैकग्रा के बीच हमेशा संयम की जंग को देखने को मिलती थी, जिस खिलाड़ी ने लंबा धैर्य दिखाया जीत उसकी होती थी। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा से चली रही अपनी अलग प्रतिद्वंद्विता के कारण शोएब अख्तर बनाम सचिन तेंदुलकर का मुकाबला थोड़ा ज्यादा टीज करने वाला हो जाता था। इस मुकाबले में शोएब अख्तर का ध्यान सचिन तेंदुलकर के खिलाफ तेजी से आक्रमण करने पर होता था जिसे मास्टर ब्लास्टर का जवाब और आकर्षक बना देता था। मुझे यह मुकाबला ज्यादा पसंद था।'

अख्तर भी कर चुके हैं पुराने दिनों को याद, रोहित में दिखती है सचिन की झलक

अख्तर भी कर चुके हैं पुराने दिनों को याद, रोहित में दिखती है सचिन की झलक

भारतीय टीम के महानतम बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर न सिर्फ भारत के बल्कि दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने दुनिया के तमाम गेंदबाजों की धुनाई करते हुए कई विश्व रिकॉर्ड्स अपने नाम किये। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लैन मैकग्रा उन पर अक्सर भारी पड़ते नजर आये। वहीं शोएब अख्तर के साथ सचिन की बल्लेबाजी का मुकाबला देखना भी जबरदस्त था। शोएब अख्तर भी पुराने दिनों को याद करते हुए कई बार सचिन तेंदुलकर की तारीफ कर चुके हैं और मौजूदा दौर में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी में उन्हें सचिन की झलक दिखाई पड़ती है।

अपने यूट्यूब चैनल पर अख्तर ने कहा था, 'जब रोहित लय में होते हैं तो इस बात का फर्क नहीं पड़ता कि गेंद अच्छी है या खराब है। वह कट शॉट पर जिस तरह से छक्का लगाते हैं, उससे मुझे सचिन तेंदुलकर की याद आ जाती है।'

Story first published: Sunday, April 5, 2020, 14:25 [IST]
Other articles published on Apr 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+