नई दिल्ली। हेडलाइन पढ़कर आप भी सोच रहे होंगे ना..आखिर कैप्टन धोनी ने ऐसी बातें क्यों कही तो सुनिए जिम्बाब्वे से सीरीज जीतने के बाद जब धोनी से मीडिया वालों ने कहा कि धोनी अब तो आप लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर नजर आयेंगे तो अब आगे का क्या प्लान है?
तो इस पर धोनी ने कहा कि हां निश्चित रूप से मैं पिछले 15 महीने से लगातार क्रिकेट में बिजी हूं. अब जो ब्रेक मिला है उसे मैं अपनी फैमिली और अपनी डार्लिंग जीवा संग बिताना चाहता हूं। जो शायद अब मुझे भूल चुकी होगी और हो सकता है कि वो मुझे अब पहचाने भी ना.. इसलिए इस ब्रेक पर मैं उसे यही बताना चाहूंगा कि मैं ही उसका पापा हूं। ऐसा कहकर धोनी खुद ही जोर से हंसने लगे।
आपको बता दें कि कैप्टन धोनी अब अक्टूबर में ही क्रिकेट खेलते नजर आएंगे जब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलेंगे। मालूम हो कि धोनी और उनकी पत्नी साक्षी रावत को एक बेटी जीवा है जिसकी उम्र महज 15 महीने है।
जानिए धोनी की फिटनेस का राज इस वीडियो में..