नई दिल्ली। टीम इंडिया के बेस्ट कैप्टन कहे जाने वाले टीम इंडिया के कप्तान धोनी एक बहुत ही कुशल विकेटकीपर भी है। मैदान पर उनकी फुर्ती देखते ही बनती हैं, जिसके पीछे कारण उनका संतुलित जीवन है।
वो भी घंटो जिम में पसीना बहाते हैं और हार्ड डाइट-चार्ट फॉलो करते हैं इसके आलवा धोनी शांत मिजाज के गंभीर चित्त के मानव भी है जिसकी वजह से उनके दिल-दिमाग के कब क्या चल रहा है इसे समझ पाना आसान नहीं है।
आमतौर पर धोनी अपनी फिटनेस पर बात नहीं करते हैं लेकिन उनकी फिटनेस का राज खोला है बीसीसीआई के ट्विटर अकाउंट पर लोड हुए इस वीडियो ने, जिसमें कैप्टन कूल जिम में कसरत करते दिख रहे हैं। आप भी देखिये ये वीडियो और जानिए धोनी की फिटनेस का राज..इटस अमेजिंग..।
Never Seen Before - #TeamIndia Captain MS Dhoni's gym session. COMING SOON on https://t.co/CPALMGgLOjhttps://t.co/TxsmADx05C
— BCCI (@BCCI) 14 June 2016