For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मौत से जंग लड़ रहे पूर्व कीवी खिलाड़ी की मदद को आगे आये ब्रैंडन मैक्लम, इस गलती ने डुबोया था करियर

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस केर्न्स इस समय दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है और वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ते नजर आ रहे हैं। कीवी टीम का यह पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी फिलहाल सिडनी के अस्पताल में भर्ती है। क्रिस केर्न्स को पिछले हफ्ते दिल के ऑपरेशन से होकर गुजरना पड़ा था जिसके चलते मंगलवार को उनकी हालत काफी खराब हो गई थी, जिसके बाद उनके परिवार ने जानकारी दी थी कि उनके ऑपरेशन के लिये उन्हें एक दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया जाना है लेकिन माली हालत खराब होने के चलते वो मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

हालांकि क्रिकेट जगत के इस खिलाड़ी की मुश्किलों की खबर जैसे ही सामने आयी कीवी टीम के दिग्गज कप्तान और पूर्व सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कलम ने मदद के लिये हाथ बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि क्रिस केर्न्स पर मैच फिक्सिंग का आरोप लग चुका है और जब यह मुद्दा सामने आया था तब मैक्कलम ने क्रिस केर्न्स के खिलाफ पूरे मसले पर अपनी राय रखी है।

और पढ़ें: IND vs ENG: लॉर्डस टेस्ट में नहीं खेलेंगे शार्दुल ठाकुर, रिप्लेसमेंट के जवाब पर जानें क्या बोले कप्तान कोहली

उल्लेखनीय है कि ब्रैंडन मैक्कलम ने मदद के लिये हाथ बढ़ाने पर जानकारी देते हुए कहा कि इस समय उनके और केर्न्स के बीच का रिश्ता मायने नहीं रखता है क्योंकि अभी उनके और परिवार की मदद की जरूरत है और यह समय उनकी मदद करने का है। मैक्कलम ने आगे कहा कि इस समय वो और उनका परिवार उन लोगों के बारे में सोच रहे हैं जो कि इस समय दर्द से गुजर रहे हैं।

उन्होंने कहा,'यह विषय बात करने के लिये बहुत ही मुश्किल है। हमने एक दूसरे को काफी समय से नहीं देखा है। हमारा रिश्ता इस समय अहमियत नहीं रखता है। अभी जरूरी यह है कि क्रिस इस समय पिता हैं और अपने दो बच्चों लॉन्स और सु के पिता हैं। उनकी जीवन में पहले से ही इतनी सारी मुश्किलें हैं और क्रिस की बहन की मौत के बाद काफी मुश्किल दौर से गुजरे हैं।'

और पढ़ें: लॉर्डस टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लगा दोहरा झटका, ब्रॉड के बाद जेम्स एंडरसन का खेलना भी मुश्किल

रेडियो शो पर बात करते हुए उन्होंने कहा,'यह उन लोगों के लिये बहुत ही मुश्किल समय है और मैं क्रिकेट जगत में उन सभी लोगों को जानता हूं जो कि उनकी मदद करना चाहते हैं। केर्न्स का परिवार इस समय दर्द झेल रहा है, आज मैं और मेरा परिवार उनके दर्द के बारे में सोच रहे हैं।'

गौरतलब है कि क्रिस केर्न्स न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सबसे हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक हैं। अपने 15 साल के करियर में केर्न्स ने न्यूजीलैंड की टीम के लिये 62 टेस्ट मैच, 215 वनडे और 2 टी20 मैच खेले हैं और सफेद बॉल प्रारूप में 3320 रन बनाये और टेस्ट क्रिकेट में 218 विकेट हासिल किये।

वनडे क्रिकेट के प्रारूप में इस खिलाड़ी ने 29.46 की औसत से 4950 रन बनाये और 201 विकेट हासिल किये। केर्न्स ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच 2006 में खेला था। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का यह खिलाड़ी फिलहाल 51 वर्ष का है।

Story first published: Wednesday, August 11, 2021, 20:47 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+