Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांग्लादेश से नहीं सफेद जैकेट से डरे कोहली, जानिए क्यों?

लंदन। भारत और बांग्लादेश के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मैच 15 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। जहां टीम इंडिया के चाहने वाले दुआ मांग रहे हैं कि टीम इंडिया एक बार फिर से ये ट्रॉफी जीते तो वहीं बांग्लादेशी फैंस डर्टी गेम खेलने में लगे हैं लेकिन भारत के कप्तान विराट कोहली को अलग ही डर सता रहा है।

कोहली और डर..दो अलग-अलग बात है लेकिन इस बार कोहली डरे हैं, जानते हैं किससे, वो है सफेद जैकेट, जी हां आपने सही सुना...हम जैकेट की ही बात कर रहे हैं। दरअसल प्रथा है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जो टीम जीतती है, उसे एक प्रतिष्ठित सफेद रंग की जैकेट मिलती है, जिसे पहनकर ही खिलाड़ी ट्रॉफी उठाते हैं। विराट चाहते हैं कि जब भारत टूर्नामेंट जीते तो खिलाड़ियों को मिलने वाली सफेद जैकेट फिट आनी चाहिए।

अगर जैकेट इस बार फिट हुईं, तो मुझे अच्छा लगेगा

एक चैरिटी फंक्शन में विराट ने कहा, अगर जैकेट इस बार फिट हुईं, तो मुझे अच्छा लगेगा। कोहली ने कहा, पिछली बार हम जोकर्स लग रहे थे, क्योंकि जैकेट बहुत ही ढीली थीं। कप्तान कोहली ही नहीं बल्कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी सफेद जैकेट की अहमियत बताई। धोनी ने कहा, अलमारी में सफेद जैकेट होना गर्व की बात होती है। मुझे नहीं लगता कि शैम्पेन उड़ाए जाने के बाद वह पहनने लायक बचती होंगी।

बांग्लादेश किस्मत के भरोसे

गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में टीम इंडिया जहां साउथ अफ्रीका को बुरी तरह से हराकर पहुंची है वहीं बांग्लादेश किस्मत के भरोसे सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा है, दोनों के बीच मुकाबला गुरूवार को होगा तो वहीं पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा। भारत के फैंस को उम्मीद है कि इस बार भी कोहली की सेना सफेद जैकेट पहनेगी, देखते हैं उनकी ये उम्मीद पूरी होती है या नहीं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+