नई दिल्ली। अगर आप सोच रहे कि आप सचिन के सबसे बड़े फैन हैं तो थोड़ा रूक जाइए क्योंकि इस शतकवीर के सबसे बड़े फैन को खोज निकाला है ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ब्रेट ली ने और यही नहीं उन्होंने इस बात को सही साबित करते हुए उस फैन की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है।
जी हां, कंगारू टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी ब्रेट ली ने इंस्टाग्राम पर एक शख्स की फोटो शेयर की, जिसमें एक शख्स ने अपने शरीर पर सचिन का टैटू बनवाया हुआ है। इस फोटो के साथ ब्रेट ली ने लिखा है कि हैलो, सचिन तेंदुलकर . देखो, मैंने तुम्हारा सबसे बड़ा फैन ढूंढ़ लिया है। मैंने उससे वादा किया है कि ये टैटू मैं सचिन को दिखाऊंगा।
ब्रेट ली की इस पोस्ट को 34,625 लाइक्स
फिलहाल ब्रेट ली की इस पोस्ट को 34,625 लाइक्स पड़े हैं लेकिन अभी तक सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया इस पोस्ट पर नहीं आई हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सचिन का रिएक्शन इस तस्वीर पर क्या होगा।
कंगारू टीम 27 दिनों के लिए भारत दौरे पर
वैसे आपको बता दें कि कंगारू टीम 27 दिनों के लिए भारत दौरे पर आ रही है। जिसका पहला मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। इस दौरान पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे।
भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज, शेड्यूल
A post shared by Brett Lee (@brettlee_58) on