Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गेंदबाजों को लेकर ब्रेट ली ने जताई चिंता, कहा- लॉकडाउन के बाद वापसी मुश्किल

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायर के चलते इन दिनों कई देश लॉकडाउन पर हैं, जिसके चलते खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। इस बीच दुनिया के सभी क्रिकेट बोर्ड आईसीसी के साथ मिलकर क्रिकेट को मैदान पर एक बार से वापस लाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसके लिये फिलहाल क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था आईसीसी दुनिया के सभी बोर्ड के साथ मिलकर लॉकडाउन के बाद शुरु होने वाले खेल के लिये महामारी से सुरक्षा और बचाव के कानून बनाने में लगी हुई है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने तेज गेंदबाजों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।

ब्रेट ली का मानना है कि लॉकडाउन के बाद तेज गेंदबाजों के लिये लय हासिल कर पाना मुश्किल होगा। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज का मानना है कि क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में फिटनेस हासिल करने के लिये एक गेंदबाज को कम से कम 8 सप्ताह की प्रैक्टिस की जरूरत पड़ेगी।

और पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ी का दावा, बोले- मेरी गेंदबाजी से डरते थे ब्रायन लारा

उल्लेखनीय है कि हाल ही में आईसीसी ने लॉकडाउन के बाद फिर से खेल शुरु करने को लेकर नये दिशा-निर्देश जारी किये हैं, जिसके अनुसार अगर गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में वापसी करता है तो उसे कम से 8 से 12 हफ्ते की ट्रेनिंग जबकि सीमित ओवर्स प्रारूप में 6 से 8 हफ्ते का अभ्यास जरूरी है।

खिलाड़ियों की वापसी को लेकर ली ने स्टार स्पोर्टस के 'क्रिकेट कनेक्टेड' कार्यक्रम में कहा,'मेरा मानना है कि यह बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मुश्किल होगा। गेंदबाजों को इसे हासिल करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है क्योंकि अमूमन छह से आठ सप्ताह में आप फिर से पुरानी लय में लौट जाते हो। चाहे आप वनडे खेल रहे हों या टेस्ट क्रिकेट आपको पूरी लय और मैच फिटनेस हासिल करने के लिए आठ सप्ताह का समय चाहिए। इसलिए यह गेंदबाजों के लिए थोड़ा मुश्किल होने जा रहा है।'

और पढ़ें: पाकिस्तान के सबसे स्लो गेंदबाज थे शोएब अख्तर, वकार से तुलना करने पर लोग कहते थे पागल

आपको बता दें कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और भारत के शार्दुल ठाकुर उन गेंदबाजों में से हैं जिन्होंने 21 मई से अपना निजी अभ्यास शुरु किया है।

Story first published: Thursday, May 28, 2020, 17:31 [IST]
Other articles published on May 28, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+