For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तानी खिलाड़ी का दावा, बोले- मेरी गेंदबाजी से डरते थे ब्रायन लारा

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हाफीज ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कैरिबियाई टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को लेकर चौंका देने वाले दावा किया है। हाल ही में अपने संन्यास के वक्त को लेकर ऐलान करने वाले मोहम्मद हाफिज का मानना है कि ब्रायन लारा को न सिर्फ उनकी गेंदों का सामना करने में परेशानी होती थी बल्कि वह उनकी गेंदबाजी से डरकर कई बार संघर्ष करते हुए नजर आते थे।

और पढ़ें: पार्थिव पटेल के बाद रॉबिन उथप्पा करना चाहते हैं टीम में वापसी, कहा- धोनी की जगह लेने को तैयार

दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में से एक ब्रायन लारा के लिये ऐसा दावा करना काफी चौंका देने वाला है, क्योंकि पोर्ट ऑफ स्पेन के प्रिंस लारा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर टेस्ट क्रिकेट के कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किये हैं। इतना ही नहीं टेस्ट क्रिकेट में 400 रन बनाने वाले ब्रायन लारा दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।

और पढ़ें: पाकिस्तान के सबसे स्लो गेंदबाज थे शोएब अख्तर, वकार से तुलना करने पर लोग कहते थे पागल

वनडे क्रिकेट में लारा के लिये सरदर्द थी हाफिज की गेंदबाजी

वनडे क्रिकेट में लारा के लिये सरदर्द थी हाफिज की गेंदबाजी

उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट में ब्रायन लारा का काफी सफल इतिहास रहा है। हाफिज का मानना है कि उनकी गेंदबाजी ने वनडे क्रिकेट में लारा को हमेशा सिरदर्द दिया है और वह अक्सर उनकी गेंदों पर लड़खड़ाते हुए नजर आये। पाकिस्तान के स्थानीय चैनल जियो टीवी से बात करते हाफिज ने कहा कि उन्हें लारा को आउट करना सबसे ज्यादा पसंद था।

उन्होंने कहा,'मुझे याद है लारा के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए मुझे कुछ सफलता मिली। बाएं हाथ के बल्लेबाज ब्रायन लारा के लिए मेरा सामना करना हमेशा मुश्किल रहा। मैंने दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने हमेशा अच्छी गेंदबाजी की। मैं अपने पसंदीदा बल्लेबाज लारा को आउट भी किया।'

लारा ने खुद स्वीकारी थी परेशान होने वाली बात

लारा ने खुद स्वीकारी थी परेशान होने वाली बात

इस इंटरव्यू के दौरान मोहम्मद हाफिज ने कहा कि मेरी गेंदों से परेशान होने वाली बात को खुद ब्रायन लारा ने स्वीकार किया था और उन्होंने मेरी तारीफ की थी। गौरतलब है कि हाफिज ने ब्रायन लारा को वनडे क्रिकेट में 2 बार आउट भी किया है।

उन्होंने आगे कहा, 'लारा ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि मेरे खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी में परेशानी होती थी। लारा फर्स्ट क्लास बल्लेबाज हैं, वह स्पिनर को आमतौर पर अच्छा खेलते थे।'

बॉलिंग के चलते सफल हुआ करियर

बॉलिंग के चलते सफल हुआ करियर

गौरतलब है कि मोहम्मद हाफिज ने पाकिस्तान के लिये 218 वनडे मैच खेलते हुए 139 विकेट हासिल किये हैं। इस दौरान हाफिज का मानना है कि भले ही वह ऑलराउंडर हैं लेकिन उनके करियर को सफल बनाने में उनकी गेंदबाजी का बड़ा हाथ है।

उन्होंने कहा, 'मेरे करियर में, मेरी गेंदबाजी ने मेरा बहुत साथ दिया। अगर मैं किसी मैच में बल्ले से प्रदर्शन नहीं कर पाता था, तो मैं अपनी गेंदबाजी से इसके लिए तैयार रहता था। मैं बाएं हाथ के खिलाड़ियों के खिलाफ अपनी सफलता को जारी रखना चाहूंगा, जब तक मैं क्रिकेट खेल रहा हूं। यह मुझे गॉड गिफ्टिड है।'

Story first published: Thursday, May 28, 2020, 17:31 [IST]
Other articles published on May 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+