For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित नहीं बल्कि इस खिलाड़ी के इर्द गिर्द भारत को बनानी चाहिये टीम, ब्रेट ली ने बताया WC जीतने का फॉर्मूला

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने 17 अक्टूबर से यूएई में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम को जीत का फॉर्मूला दिया है और बताया है कि उन्हें आने वाले मल्टी नेशन टूर्नामेंट में किस खिलाड़ी के आस-पास टीम बनानी चाहिये। ली का मानना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को आने वाले टी20 विश्वकप के लिये रोहित शर्मा और विराट कोहली के बजाय केएल राहुल की बैटिंग के इर्द-गिर्द रणनीति बनानी चाहिये, इससे इन खिलाड़ियों पर दबाव कम पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में आखिरी बार इस टूर्नामेंट में कप्तानी करने वाले हैं।

ब्रेट ली ने अपने इस सुझाव के पीछे का कारण इंडियन प्रीमियर लीग की मौजूदा फॉर्म को दिया है, जहां पर उन्होंने पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए यूएई लेग में खेली गई 6 पारियों में 295 रन बनाये हैं। ब्रेट ली का मानना है कि केएल राहुल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सकते हैं।

और पढ़ें: IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिये रिकी पोंटिंग ने बताया प्लान, कहा- ज्यादातर टीम की करायेंगे वापसी

फॉक्सस्पोर्टस डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए ब्रेट ली ने कहा,'मुझे लगता है कि केएल राहुल टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। वह एक शानदार आईपीएल खेलकर आ रहे हैं, वह भारतीय टीम के लिये जीत का स्तंभ बन सकते हैं जो कि विराट कोहली से दबाव कम कर सकता है क्योंकि वो रन बनाते नजर आयेंगे। इससे कोहली को अपना नैचुरल गेम खेलने में मदद मिलेगी और क्योंकि यह कोहली का बतौर कप्तान आखिरी टूर्नामेंट होने वाला है तो वो इसे जीत के साथ खत्म करना चाहेंगे।'

इस इंटरव्यू के दौरान ब्रेट ली ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की भी तारीफ की और कहा कि वो भारत के लिये अगले महान बल्लेबाज बनने वाले हैं। ब्रेट ली ने भारतीय टीम को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार बताते हुए कहा कि भारत के अलावा इंग्लैंड की टीम के पास जिस तरह का अनुभव है वो खिताब की दावेदारी वाली दूसरी टीम बन सकती है।

और पढ़ें: 'मैं उस जैसे खिलाड़ी को कभी टीम में नहीं रखूंगा', IPL में दिल्ली हार के बाद आर अश्विन पर भड़के संजय मांजरेकर

उन्होंने कहा,'ऐसे टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम हमेशा से ही एक बड़ा खतरा रही है क्योंकि उनके पास अनुभव काफी सारा है, लेकिन मेरे लिये भारत जीत की पसंदीदा टीम रहने वाली है। आप ऐसा इस वजह से सोच सकते हैं क्योंकि भारत ने तीनों प्रारूप में अपना दबदबा बनाया हुआ है, साथ ही उसकी टीम के खिलाड़ी यहां पर आईपीएल खेल कर आ रहे हैं। भारत की युवा टीम में काफी अच्छे तेज गेंदबाज हैं और उसका टॉप ऑर्डर अनस्टॉपेबल नजर आता है।'

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्वकप 2021 में अपना पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ कैंपेन का आगाज करना है।

Story first published: Friday, October 15, 2021, 0:54 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+