For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिये रिकी पोंटिंग ने बताया प्लान, कहा- ज्यादातर टीम की करायेंगे वापसी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे क्वालिफायर मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का खिताब जीतने का सपना एक बार फिर से दिल टूटने वाली हार के साथ खत्म हुआ, जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 3 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग स्टेज पर 10 मैचों में जीत हासिल की थी जिसके बाद प्लेऑफ में उसे पहले चेन्नई ने हराया और फिर कोलकाता के हाथों रोमांचक मैच की हार ने उसका खिताब जीतने का सपना चूर-चूर कर दिया। वहीं अगले सीजन में फिर से टीम का निर्माण ग्राउंड जीरो से होगा, जिसके लिये टीम मैनेजमेंट दोबारा खिलाड़ियों का चयन करेगी।

और पढ़ें: T20 World Cup में किस रोल में नजर आयेंगे हार्दिक पांड्या, जानें टीम में क्या होगी भूमिका

हमारी टीम ने पिछले 3 सीजन में किया है शानदार प्रदर्शन

हमारी टीम ने पिछले 3 सीजन में किया है शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2022 के सीजन से पहले बीसीसीआई इसके लिये मेगा ऑक्शन का आयोजन कराने वाली है, जिसको लेकर टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि वो अगले सीजन के लिये टीम के हर एक खिलाड़ी को रिटेन करना चाहेंगे।

आईपीएल क्वालिफॉयर के मैच के बाद हुई वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा,'सच कहूं तो, मैं टीम के हर खिलाड़ी को शामिल करना चाहूंगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हमारे पास काफी शानदार खिलाड़ियों का ग्रुप हूं। पिछले कुछ सीजन से हमारी टीम के सपोर्टिंग स्टाफ और कोचों ने शानदार काम किया है और मुझे लगता है कि हमारा प्रदर्शन खुद इस बारे में बताता है।'

हम ज्यादातर खिलाड़ियों की टीम में करायेंगे वापसी

हम ज्यादातर खिलाड़ियों की टीम में करायेंगे वापसी

उन्होंने आगे बात करते हुए कहा,'जिस तरह से हमारा यह सीजन समाप्त हुआ है उससे निराश हूं लेकिन हम अब अगले सीजन की तैयारी कर सकते हैं। हो सकता है कि हम सिर्फ 3 या 4 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकें, इसका मतलब है कि काफी सारे खिलाड़ी नीलामी में वापस देखने को मिलेंगे, ऐसे में मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मैं ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को दिल्ली कैपिटल्स परिवार में वापस ला सकूं। क्योंकि जैसा कि मैंने पहले ही कहा है कि इस ग्रुप के साथ हमारे पिछले 3 सीजन काफी यादगार रहे हैं और हम कोशिश करेंगे कि हर किसी को नहीं तो ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों की टीम में वापसी कराने पर ध्यान दे रहे हैं।'

हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की

हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की

उल्लेखनीय है कि बुधवार को खेले गये दूसरे क्ववॉलिफायर मैच में केकेआर की टीम ने आखिरी लम्हों में अपनी नब्ज को पकड़े रखा और जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली है। हार को लेकर रिकी पोंटिंग का मानना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का यह इकलौता ऐसा मैच था जिसमें उनकी टीम पूरी तरह से बाहर हो गई।

उन्होंने कहा,'सच कहूं, अगर पूरे सीजन के प्रदर्शन पर ध्यान दें तो मुझे लगता है कि आज का मैच इकलौता था जिसमें विरोधी टीम ने हमें बाहर कर दिया। मुझे लगता है कि यह इकलौता ऐसा मैच था जिसमें विरोधी टीम हम पर हर विभाग में भारी पड़ी थी। हमने आज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कि और पावरप्ले में ज्यादा रन नहीं बना सके। हम लगातार अंतराल पर अपनी विकेट जल्दी-जल्दी खोते गये और मध्यक्रम में वो बल्लेबाजी नहीं कर सके। अगर यह श्रेयस अय्यर और शिमरोन हेटमायर के लिये नहीं होता को हम शायद 130 के स्कोर के आस-पास भी नहीं थे, तो सच यह है कि उन्होंने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया और हम इस बारे में जब वापस जायेंगे तो जरूर बात करेंगे। यह जाहिर तौर से हमारे लिये काफी निराशाजनक है जिस तरह से हमने यह मैच खत्म किया।'

Story first published: Thursday, October 14, 2021, 23:39 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+