UAE क्रिकेट बोर्ड ने BCCI को दिया IPL की मेजबानी का ऑफर, अक्टूबर-नवंबर में हो आयोजन
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरना वायरस के चलते भले ही अभी तक आईपीएल (IPL) के 13वें संस्करण के भविष्य पर कोई फैसला नहीं हो पा रहा हो लेकिन इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिये कई देश तैयार हो चुके हैं। ईसीबी, क्रिकेट श्रीलंका, क्रिकेट साउथ अफ्रीका के बाद अब यूएई क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सामने इस टूर्नामेंट की मेजबानी का प्रस्ताव रखा है। यूएई क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई के सामने प्रस्ताव दिया है कि अगर बोर्ड चाहे तो वह इस बार अपनी इस लीग का आयोजन उनके यहां पर कर सकता है।
उल्लेखनीय है कि आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन 29 मार्च से होना था लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते इसे फिलहाल अनिश्चितकाल के लिये टाल दिया गयया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में इस साल आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं, जिसके चलते ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर यह टूर्नामेंट टल जाता है तो बीसीसीआई इस टाइम विंडो में आईपीएल का आयोजन करा सकता है।
और पढ़ें: 400 विकेट 8000 से ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बस धोकर कर रहा गुजारा, पाई-पाई का हुआ मोहताज
गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार UAE क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को आधिकारिक तौर पर यह ऑफर दिया है कि वह चाहे तो आईपीएल 2020 का आयोजन यहां कर सकता है।
यूएई क्रिकेट बोर्ड के महासचिव मुबाशशिर उस्मानी ने एक स्थानीय अखबार से कहा, 'अतीत में भी अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल का यूएई में सफल आयोजन किया है। हमारे पास कई द्विपक्षीय सीरीज को तटस्थ स्थान पर सफल आयोजित करने का अनुभव है। इसलिए आईपीएल को एक बार फिर यहां आयोजित करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। इस लीग के सफल आयोजन के लिए हमारे पास जो उपलब्ध स्थान और सुविधाएं हैं वे उच्चे श्रेणी की हैं और इसलिए हम इस लीग की मेजबानी के लिए तैयार हैं।'
और पढ़ें: ब्रेट ली ने चुने अपने जमाने के 3 बेस्ट खिलाड़ी, बताया 1 गेंद को 6 तरीके से खेल सकता है यह बल्लेबाज
आपको बता दें कि इस रिपोर्ट के अनुसार उस्मानी ने यूएई क्रिकेट बोर्ड की ओर से बीसीसीआई के अलावा ईसीबी को भी उनके इंग्लिश सीजन के बाकी बचे हुए टूर्नामेंट को यहां पूरा करने का ऑफर दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
