For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ब्रायन लारा ने बताया कैसे जसप्रीत बुमराह को किया जा सकता है परेशान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी से हर कोई प्रभावित है। पिच घरेलू या फिर विदेशों की, बुमराह अपना खेल वैसे ही पेश करते हैं जिसके लिए उन्होंने अपनी पहचान बना रखी है। 'याॅर्कर किंग' बुमराह से पार पाने का तरीका अभी तक किसी बल्लेबाज के पास नहीं है, लेकिन विंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व महान क्रिकेटर ब्रायन लारा ने बताया कि आखिर कैसे बुमराह को परेशान किया जा सकता है।

कही यह बात

कही यह बात

लारा से पूछा गया कि आपक कैसे बुमराह को खेलेंगे। इसका जवाब देते हुए लारा ने हंसते हुए कहा कि पहली बात, अगर मैं उन्हें खेल रहा होता। मैं स्ट्राइकर बदलना चाहता। वह बेहतरीन गेंदबाज हैं और ऐसे हैं जिनका एक्शन थोड़ा अजीब सा है। बल्लेबाजों को उन पर निगाहें रखनी होती हैं और मैं होता तो मैं स्ट्राइक रोटट कर उन पर दबाव बनाता। वनडे में आपके पास सिंगल लेने के बहुत मौके होते हैं।

सिंगल लें बल्लेबाज

सिंगल लें बल्लेबाज

उन्होंने कहा कि अतीत में आपने देखा होगा कि बल्लेबाज मुथैया मुरलीधरन और सुनील नारायण जैसे खिलाड़ियों पर रनों के लिए जाते थे। यह काफी मुश्किल होता है और बुमराह के खिलाफ रन करना मुश्किल है। मैं बल्लेबाजों से कहूंगा कि उनके ओवर में छह सिंगल लो। वह भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं और शायद इसके बाद आप कुछ और एरिया में उनके खिलाफ रन बनाने के बारे में सोच सकते हो।

बुमराह के खिलाफ रन बरसाना आसान नहीं

बुमराह के खिलाफ रन बरसाना आसान नहीं

टेस्ट में सर्वाधिक 400 रनों की पारी खेलने वाले लारा के अनुसार बुमराह के खिलाफ रन बरसाना आसान नहीं है। लारा ने कहा कि मैं काउंटर अटैक में विश्वास नहीं करता, इस तरह के गेंदबाज के खिलाफ यह अच्छा विचार नहीं होता। उनका एक दिन बुरा हो सकता है और बल्लेबाज इसका फायदा उठा सकते हैं।। इसके अलावा ब्रायन लारा ने विराट कोहली को लेकर कहा कि वे इंसान नहीं हैं, मशीन हैं। लारा ये भी मानते हैं कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गेम को बदला है। वहीं विराट कोहली को लेकर कहा कि वह मशीन हैं। हम 80-90 में जिन बल्लेबाजों को देखा करते थे कोहली ने उन सभी को एक साथ टेबल पर ला दिया है। फिटनेस हमेशा से अहम रही है लेकिन इतनी नहीं जितनी अब है।

विश्व कप 2019 : विराट कोहली ने बताया शादी के बाद क्या-क्या हुए उनमें बदलाव

Story first published: Sunday, May 26, 2019, 17:31 [IST]
Other articles published on May 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+