विश्व कप 2019 : विराट कोहली ने बताया शादी के बाद क्या-क्या हुए उनमें बदलाव
नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी देश में पाॅपुलर जोड़ियों में से एक है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली के खेल में शादी के बाद काफी बदलाव आया। मानों कि अनुष्का के आने से उनकी किस्मत और चमकने लगी। कोहली ने हाल ही में एक न्यूज बेवसाइट को दिए इंटरव्यू के दाैरान बताया है कि शादी के बाद उनके क्रिकेट करियर में क्या बदलाव आया है और वह पहले और अब में क्या फर्क महसूस करते हैं। कोहली ने कहा कि शादी के बाद बड़ा अच्छा लग रहा है। मेरी जिंदगी में काफी बदलाव आया है।

जिम्मेदारी का होने लगा एहसास
उन्होंने कहा कि अगर क्रिकेट की बात करूं तो मुझे जिम्मेदारी का एहसास होने लगा है। मैं पहले जोश के साथ जरूर खेलता था, लेकिन मैच की परिस्थिति पर पूरा ध्यान नहीं देता था। मैं जिम्मेदार हो गया हूं और चीजों को बेहतर समझने लगा हूं। ये सब बातें मेरी कप्तानी में भी मदद करती हैं। इसके अलावा कोहली से पूछा गया कि अगर मौका मिले तो वह किस पूर्व क्रिकेटर को अपनी टीम में अभी मौका देना पसंद करेंगे? इस पर भारतीय कप्तान ने काफी सोच विचार करके जवाब दिया कि ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न को वो अपनी टीम में आजमाना पसंद करेंगे। कोहली ने कहा, 'अपनी टीम में किसे मौका दूं। मैं महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न को शामिल करना चाहूंगा क्योंकि वह गेंद को शानदार ढंग से घुमाते तो थे ही। साथ ही साथ वह काफी आक्रामक भी थे। मुझे आक्रामक अंदाज में खेलना काफी पसंद है। इसलिए वॉर्न को शामिल करना चाहूंगा।'
पाकिस्तान के हारने पर अफगानिस्तान में चली गोलियां, 40 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

इस खिलाड़ी को करना चाहते हैं अपनी टीम में शामिल
कोहली से यह भी पूछा गया कि वह विरोधी टीम के किस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगे? इस पर विराट ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को शामिल करना चाहूंगा क्योंकि वह आक्रामक कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं। डु प्लेसिस किसी भी टीम के लिए काफी उपयोगी खिलाड़ी साबित होते हैं, ऐसे में उन्हें शामिल करना बेहतर विकल्प रहेगा। बता दें कि कोहली खुद भी मानते हैं कि अनुष्का शर्मा से मिलने के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है। वह कई शो में बता चुके हैं कि अनुष्का से मिलने के बाद वह काफी बदल गए हैं और जिम्मेदारी का एहसास करने लगे हैं।

फिल्मों से अभी दूर हैं अनुष्का
बताते चलें कि अनुष्का शर्मा आखिरी बार डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म जीरों में नजर आईं थी। फिलहाल वो फिल्मों से दूर हैं। ऐक्ट्रेस ने अपने अगले प्रॉजेक्ट को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। वहीं, विराट कोहली विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए इंग्लैंड में हैं। टीम की कमान उनके हाथों में है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
