For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अब बांग्लादेश को हराकर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकता पाकिस्तान, जानिए क्यों?

By Ashok Kumar Sharma

नई दिल्ली। विश्वकप क्रिकेट का रोमांचक सफर अब अपने आखिरी दौर में है। आस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं। सेमीफाइनल की चौथी टीम कौन होगी ? सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत किससे होगी ? इन सवालों का वाजिब जवाब तीन मैचों के बाद मिलेगा। लेकिन अगर कोई चमत्कार नहीं होता है तो अंतिम चार में जाने वाली आखिरी टीम न्यूजीलैंड होगी। पाकिस्तान के लिए उतनी ही उम्मीदें बची हैं जितनी कि कोई आसमान से तारे तोड़ ले।

पाकिस्तान के लिए असंभव, न्यूजीलैंड के लिए संभव

पाकिस्तान के लिए असंभव, न्यूजीलैंड के लिए संभव

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान के सपनों का महल भरभरा गया। भाग्य ने 1992 की तरह उसका साथ नहीं दिया। हार के बाद भी न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल में जाने की अधिकतम संभावनाएं बनी हुई हैं। इसका कारण उसका धांसू रन रेट है। अगर पाकिस्तान अपने अंतिम लीग मैच में बांग्लादेश से जीत भी जाता है तो बात नहीं बनेगी। ऐसी स्थिति में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के 11-11 अंक रहेंगे। समान अंक रहने पर बात रन रेट पर जाएगी। रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड पाकिस्तान से बहुत आगे हैं। न्यूजीलैंड का रन रेट (+0.175 ) पोजिटिव डिजिट में है जब कि पाकिस्तान का रन रेट (-0.792) निगेटिव डिजिट में है। पाकिस्तान रन रेट में न्यूजीलैंड को तभी पछाड़ सकता है जब वह बांग्लादेश को बहुत बड़े मार्जिन से हराये। यह काम लगभग असंभव है। इस लिए प्रबल संभावना यही है कि सेमीफाइनल में जाने वाली चौथी टीम न्यूजीलैंड होगी। पाकिस्तान के भाग्य का फैसला शुक्रवार को हो जाएगा।

शोएब अख्तर ने बताए वो 3 कारण जिसके चलते सेमीफाइनल से बाहर हुआ पाकिस्तान

कौन-कौन से विकल्प हैं पाकिस्तान के सामने

कौन-कौन से विकल्प हैं पाकिस्तान के सामने

1. पाकिस्तान को हर हाल में पहले बैटिंग करनी होगी

2. पाकिस्तान पहले 350 रन बनाये और फिर बांग्लादेश को 311 रन से हरा दे।

3. या फिर पाकिस्तान पहले 400 का स्कोर बनाये और वह बांग्लादेश को 316 रनों से हरा दे।

4. या फिर पाकिस्तान पहले बैटिंग कर के 450 रन बनाये और फिर बांग्लादेश को 321 रनों से हराये।

इन तीन परिस्थितियों में जीतने के बाद ही पाकिस्तान का रन रेट न्यूजीलैंड से आगे होगा। अगर कोई चमत्कार होगा तभी पाकिस्तान ऐसा प्रदर्शन कर सकता है। यदि पाकिस्तान ऐसा नहीं कर सका तो वह बांग्लादेश के खिलाफ जीत कर भी सेमीफाइनल में नहीं जा सकेगा। पाकिस्तान के लिए टॉस भी बहुत अहम है। उसे दुआ करनी होगी कि वह टॉस जीते और पहले बैटिंग करे। अगर खुदा न खास्ते उसे पहले बॉलिंग करनी पड़ी तो पहली गेंद फेंकते ही पाकिस्तान सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो जाएगा।

भारत की भिड़ंत न्यूजीलैंड से या इंग्लैंड से ?

भारत की भिड़ंत न्यूजीलैंड से या इंग्लैंड से ?

पहले सेमीफाइनल में टॉप पोजिशन पर रहने वाली टीम का अंतिम स्थान की टीम से मुकाबला होगा। दूसरे सेमीफाइनल में दूसरे और तीसरे स्थान की टीम भिडेंगीं। अभी आस्ट्रेलिया 14 अंकों के साथ टॉप पर है। उसको दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अंतिम मैच खेलना है। यदि दक्षिण अफ्रीका आस्ट्रेलिया को हरा दे और भारत श्रीलंका को हरा दे तो पहले स्थान पर भारत पहुंच जाएगा। भारत अभी 13 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका से जीतने के बाद उसके 15 अंक हो जाएंगे। यदि आस्ट्रेलिया अपने अंतिम मैच में हार जाता है तो उसके 14 अंक ही रह जाएंगे और वह दूसरे स्थान पर फिसल जाएगा। लेकिन अगर आस्ट्रेलिया अंतिम मैच जीत जाता है तो भारत श्रीलंका से विजयी हो कर भी दूसरे स्थान पर ही रहेगा। अगर भारत हार भी जाता है तो दूसरे ही स्थान पर रहेगा। ऐसी स्थिति में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। अगर ऐसा होता है तो भारत को कठिन चुनौती झेलनी होगी। इंग्लैंड पुरानी रंगत लौट आया है और दो लगातार जीत से जोश में है। भारत अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेले तो उस पर दवाब कम रहेगा। अब 6 जुलाई को ही पता चलेगा कि भारत लीग स्टेज में नम्बर एक रहता है या फिर नम्बर दो।

Story first published: Thursday, July 4, 2019, 17:58 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+