अगर बिना विदेशी खिलाड़ियों के हुआ IPL तो क्या तैयार है KKR, जानें क्या मिला जवाब
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते कई देशों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन भारत में प्राकृतिक आपदाओं ने इसे और बुरा बना दिया है। भारत में पश्चिम और पूर्वी तटों पर अब तक दो साइक्लोन अम्फान और निसर्ग का सामना करना पड़ा है। तूफान अम्फान ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई राज्यों में भारी तबाही मचाई, जिससे प्रभावित लोगों की मदद के लिये आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रैंचाइजी ने मदद के लिये कदम बढ़ाते हुए केकेआर सहायता वाहन लॉन्च किया है।
और पढ़ें: राशिद खान-चहल ने चुनी भारत-अफगानिस्तान की कंबाइंड ODI 11 टीम, 8 भारतीय शामिल
इस बात की जानकारी देते हुए केकेआर की टीम ने गुरुवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा आईपीएल के भविष्य और आईसीसी की ओर से बदले गये नियमों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
और पढ़ें: Cyclone अम्फान और कोरोना के खिलाफ KKR ने शुरू किया नया अभियान, लॉन्च किया सहायता वाहन

बिना विदेशी खिलाड़ियोंं के क्या टिक पायेगी KKR
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माईखेल ने केकेआर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर से पूछा कि क्या होगा अगर आईपीएल 2020 का आयोजन बिना विदेशी खिलाड़ियों के कराया जाये, क्या केकेआर की टीम इस चीज के लिये तैयार है।
इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा,' इसमें कोई शक नहीं कि मरीन, रसेल, इयान मोर्गन, पैट कमिंस जैसे धुरंधर विदेशी खिलाड़ियों के बिना टूर्नामेंट कठिन हो जायेगा लेकिन हमारे भारतीय खिलाड़ी भी किसी से कम नहीं हैं। हालांकि कोरोना वायरस के बाद हम मजबूती से वापसी करेंगे और ऐसे हालात के लिये टीम तैयार है।'

आईपीएल के प्रारूप से नहीं होनी चाहिये छेड़छाड़
वहीं इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब वेंकी मैसूर से आईपीएल के भविष्य और इसे मिनी टूर्नामेंट के रूप में कराने की बात की तो उन्होंने बताया कि वो सोचते हैं कि आईपीएल कैलेंडर के साथ किसी भी तरह छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिये।
उन्होंने कहा,' मुझे लगता है कि कोरोना वायरस से प्रभावित कैलेंडर में अगर आईपीएल का आयोजन कराया जाता है तो इसके प्रारूप से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिये। इसका प्रारूप काफी काफी विशेष है। मुझे लगता है कि सभी का विचार यही है कि हमें यह टूर्नामेंट पूर्ण प्रारूप में आयोजित करना चाहिए, इसमें उतने ही संख्या के मैच होने चाहिए और सभी खिलाड़ी इसका हिस्सा बनें।'

IPL के आयोजन पर अभी भी अनिश्चितता के बादल
इस दौरान वेंकी ने यह भी दावा किया कि आईपीएल 2020 के आयोजन को लेकर सभी फ्रैंचाइजी चाहती हैं कि यह टूर्नामेंट अपने पूर्ण रूप में ही आयोजित कराया जाये। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते 29 मार्च से शुरु होने वाले आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिये अनिश्चित कर दिया गया है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के टल जाने से इस टूर्नामेंट को उसी विंडो पर आयोजित कराया जा सकता है।
आपको बता दें कि आईपीएल को लेकर कई सुझाव आये हैं कि इस बिना विदेशी खिलाड़ियों के आयोजित कराया जाये, क्योंकि कई देशों ने यात्रा संबंधित पाबंदियां लगायी हुई हैं। साथ ही इसके मैचों की संख्या कम कर दी जाये ताकि यह छोटी विंडो में पूरा हो जाये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
