Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राशिद खान-चहल ने चुनी भारत-अफगानिस्तान की कंबाइंड ODI 11 टीम, 8 भारतीय शामिल

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस की वजह से खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा है। कई देशों में लॉकडाउन जारी है जिसके चलते खिलाड़ी मैदान के बजाय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं और फैन्स या फिर साथी खिलाड़ियों के साथ लाइव चैट करते नजर आ रहे हैं। इस फेहररिस्त में भारतीय टीम युवा स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट की।

और पढ़ें: राहुल द्रविड़ ने बताया क्यों हैं धोनी दुनिया के बेस्ट फिनिशर

लाइव चैट के दौरान दोनों ही खिलाड़ियों ने काफी मस्ती की और क्रिकेट के बारे में भी बात की। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने मौजूदा समय की भारत-अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का चयन करके मिक्स वनडे इलेवन तैयार की जो कि दुनिया की किसी भी टीम को धूल चटाने का माद्दा रखती है।

और पढ़ें: कप्तान कोहली से मजे लेना जडेजा को पड़ गया भरी, विराट ने कर दिया ट्रोल

रोहित-शिखर को मिली ओपनिंग की जिम्मेदारी

रोहित-शिखर को मिली ओपनिंग की जिम्मेदारी

राशिद खान और युजवेंद्र चहल ने इस संयुक्त वनडे टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी दुनिया की सबसे बेस्ट ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन को दी। इसका कारण बताते हुए दोनों ने कहा कि इनके बीच जबरदस्त ताल-मेल है जिसके चलते इन्हें दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता।

उन्होंने कहा,' दोनों के बीच अच्छा तालमेल हैं, दोनों ही एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं, इसलिए दोनों ही विकेट के बीच में काफी समझदारी से दौड़ते हैं। दोनों ही एक-दूसरे खेल को भी अच्छे से जानते हैं, दोनों ही ओवर के बीच में आपस में बात करते रहते हैं और एक-दूसरे की हौसलाअफजाई करते रहते हैं।'

कोहली के साथ रहमत शाह को दी मध्यक्रम को दी

कोहली के साथ रहमत शाह को दी मध्यक्रम को दी

दोनों खिलाड़ियों ने अपनी संयुक्त वनडे इलेवन में नंबर 3 पर भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ रहमत शाह को मध्यक्रम के लिये चुना है जो कि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आयेंगे। वहीं केएल राहुल को नंबर पर 5 पर बल्लेबाजी के लिये मौका दिया गया है। टीम में विकेटकीपिंग और कप्तान की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी के मजबूत कंधो पर रखी गई है जो कि नंबर 6 पर खेलते नजर आयेंगे।

वहीं ऑलराउंडर खिलाड़ियों में हार्दिक पांड्या या मोहम्मद नबी में से किसी एक को चुना जा सकता है जबकि युजवेंद्र चहल और राशिद खान में से कोई एक 8वें नंबर पर खेल सकता है।

ऐसी है भारत-अफगानिस्तान की संयुक्त वनडे टीम

ऐसी है भारत-अफगानिस्तान की संयुक्त वनडे टीम

गेंदबाजी की कमान के लिये दोनों खिलाड़ियों ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को चुना है जिनका साथ मुजीब उर रमान बतौर स्पिनर देंगे। राशिद खान और युजवेंद्र चहल की ओर से चुनी गई भारत-अफगानिस्तान की यह संयुक्त वनडे टीम काफी मजबूत नजर आ रही है खास तौर से इसका मध्यक्रम और गेंदबाजी, ऐसे में इस टीम को हराना किसी भी टीम के लिये आसान नहीं होगा।

टीम: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, रहमत शाह, केएल राहुल, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या/मोहम्मद नबी, राशिद खान/युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रमान।

Story first published: Friday, June 12, 2020, 14:25 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+