हार्दिक पांड्या के लिए ट्वीट कर मुश्किल में घिर गए रणवीर सिंह, मिल गया नोटिस
नई दिल्ली। रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जिनको कभी भी उनकी गंभीरता के लिए नहीं जाना जाता लेकिन उनके अभिनय को गंभीरता से लिया जाता है। हमेशा मजाक-मस्ती और नाचने-कूदने की ताक में रहने वाले रणवीर ने जब 16 जून के दिन मैनचेस्टर में एंट्री ली तो सभी को अंदाजा हो गया था कि भारत-पाक मैच के दिन ओल्ड ट्रेफर्ड के मैदान पर अतिरिक्त उर्जा का संचार होने वाला है। और हुआ भी यही। रणवीर ने मैदान पर सभी खिलाड़ियों के साथ मजाक-मस्ती की, कमेंट्री बॉक्स में सुनील गावस्कर के साथ डांस भी किया और खिलाड़ियों के साथ सेल्फी भी ली।

रणवीर को भारी पड़ी पांड्या की तारीफ
अब इन्हीं में से एक सेल्फी रणवीर के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। ट्वीटर पर पोस्ट की इस सेल्फी पर WWE रेस्लर ब्रॉक लेसनर के वकील पॉल हेमन ने रणवीर सिंह को कानूनी नोटिस भेजा है। पॉल हेमन दरअसल ने रणवीर सिंह पर ब्रॉक लेसनर का डायलॉग चुराने का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने हार्दिक पांड्या के साथ यह सेल्फी ली थी। इस फोटो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा 'खाओ, सो जाओ, छा जाओ, दोहराओ...नाम है हार्दिक पांड्या।' यह शब्द रणवीर ने हार्दिक की तारीफ में लिखे थे।

पॉल हेमन ने लगाया रणवीर पर ये आरोप
पॉल हेमन ने इन्हीं शब्दों पर आपत्ति जताई है क्योंकि ऐसे ही शब्दों का इस्तेमाल ब्रॉक लेसनर रिंग में जाने से पहले करते हैं। हेमन पर इस बात पर ट्वीट करके रणवीर सिंह को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। पॉल हेमन कहा 'रणवीर सिंह क्या आप मजाक कर रहे हैं? ये शब्द हैं खाओ, सोओ, जीतो और दोहराओ। ये कॉपीराइट है।
शिखर धवन के इमोशनल VIDEO मैसेज पर पीएम मोदी ने कही ये बात

अब रणवीर क्या करेंगे
इसके बाद जब द स्टेट्समैन ने ट्वीट करते हुए बताया कि हेमन ने रणवीर सिंह को चेतावनी दी है तो हेमन ने इस खबर का खंडन भी अपने ही अंदाज में किया। रिंग के आसपास अपने उत्तेजित स्वभाव के कारण कुख्यात हेमन ने कहा कि मैंने केवल चेतावनी नहीं दी बल्कि नोटिस भेजा है। इस ट्वीट में हेमन ने खुद को लेसनर का मैनेजर नहीं बल्कि वकील कहलाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने खुद को इतिहास का बेस्ट वकील करार दिया। आपको बता दें कि रणवीर सिंह आजकल 1983 के विश्व कप पर आधारित फिल्म '83' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
