IND vs AUS: कोरोना के चलते अलग नहीं सिर्फ एक जगह हो सकती है टेस्ट सीरीज
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैला महामारी कोरोना वायरस के चलते खेल जगत काफी प्रभावित हुआ है और इससे आने वाले समय में भी कई टूर्नामेंट का प्रभावित रहना लाजमी है। इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिसंबर में होने वाले भारत दौरे को लेकर अपना शेड्यूल जारी कर दिया है, हालांकि बोर्ड ने साफ किया है कि कोरोना वायरस को देखते हुए इस टेस्ट सारीज के कार्यक्रम में बदलाव किये जा सकते हैं। सीए ने यह भी कहा कि इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि अलग- अलग स्टेडियम के बजाय टेस्ट सीरीज के सारे मैच एक ही जगह पर कराये जायें।
उल्लेखनीय है कि सीए ने गुरुवार को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शेड्यूल का ऐलान करते हुए बताया था कि पहला टेस्ट मैच ब्रिस्बेन (3-7 दिसंबर), दूसरा एडिलेड (11-15 दिसंबर), तीसरा मेलबर्न (26-30 दिसंबर) और आखिरी मैच सिडनी (3-7 जनवरी) में खेला जायेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्टस ने इस बारे में पुष्टि करते हुए कहा कि महामारी को देखते हुए अभी यह नहीं बताया जा सकता कि यात्रा से जुड़ी पाबंदियां कब तक लागू रहेंगी।
और पढ़ें: खलील अहमद ने बताया क्यों बनें गेंदबाज, बचपन में झूठ बोलकर खेलने जाते थे क्रिकेट
उन्होंने कहा, 'वर्तमान कार्यक्रम यह मानकर तैयार किया गया कि उस समय प्रांतीय सीमाएं यात्रा के लिये खुली रहेंगी। यह उस समय की परिस्थितियों पर निर्भर करता है और हो सकता है कि हमें इनका आयोजन एक या दो स्थानों पर ही करना पड़े। अभी हम इस बारे में कुछ नहीं जानते। कई तरह के विकल्प हैं। हमारे पास चार प्रांतों के चार स्थान हैं या फिर हम केवल एक प्रांत के एक स्थान पर इसका आयोजन कर सकते हैं। अभी अनगिनत संभावनाएं हैं।'
गौरतलब है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया की बहुप्रतिक्षित टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी होने के बाद पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ की प्रमुख क्रिस्टीना मैथ्यूज ने पर्थ में एक भी मैच न खिलाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
और पढ़ें: 2007 T20 विश्व कप को लेकर श्रीसंत का खुलासा, कहा- धोनी की इस बात ने मुझे बनाया कामयाब
इसके जवाब में रॉबर्ट्स ने कहा कि जब भारतीय टीम दो साल पहले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर आई थी तब गाबा को टेस्ट मैच नहीं मिला और संतुलन बनाने के लिए इस बार पर्थ को नजरअंदाज किया गया।
रॉबर्टस ने इसके साथ ही कहा कि अगर टी20 विश्व कप आयोजन नहीं होता है तो देश के क्रिकेट बोर्ड को 8 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का नुकसान होगा।
आपको बता दें कि ICC ने फिलहाल टी20 विश्व कप के भविष्य पर फैसले को 10 जून तक के लिये टाल दिया है। उसने कहा कि उसे आपात योजनाओं पर काम करने के लिए कुछ और समय चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
