IPL 2019: ऋषभ पंत की प्रलंयकारी पारी ने वानखेड़े में बहाई रिकॉर्ड की गंगा
नई दिल्ली। कायदे से 24 मार्च का दिन आईपीएल की 'बाकायदा' शुरुआत करने वाला रहा। इस दिन हुए पहले मैच में जहां आंद्रे रसेल के तूफान का असल बंगाल की खाड़ी तक महसूस हुआ होगा तो वहीं मुंबई में हुए एक अन्य मैच में दिल्ली के युवा बांके ऋषभ पंत का बल्ला ऐसा घूमा कि पूरा वानखेड़े झूमा। जी हां, यहां मुंबई के घर में घुसकर दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जिस तरह से धावा बोला है उसने मैच के सारे समीकरण फिलहाल पलट कर रख दिए। एक समय संक्षिप्त स्कोर की ओर बढ़ रही दिल्ली की टीम को पंत ने केवल 27 गेंदों पर नाबाद 78 रन बनाकर पहाड़ सरीखे स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया।

पंत ने किया सबको पस्त-
दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद धवन और कोलिन इंग्राम के बीच एक अच्छी अर्धशतकीय पारी देखने को मिली लेकिन दोनों ही बल्लेबाज अपने अपने अर्धशतक के करीब पहुंचते ही आउट हो गए। इसके बाद पंत ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने मैच में किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा। लगभग हर तरह के टी-20 शॉट्स देखने को मिली। खासकर धोनी के हैलीकॉप्टर शॉट का पंत ने बखूबी इस्तेमाल किया। पंत ने अपनी पारी में 7 चौके और 7 छक्के लगाए। धवन ने अपनी निर्मम मार से गेंदबाजों को इतना मारा की रिकॉर्ड की गंगा भी खुद बहने लगी।

सबसे तेज पचासे का रिकॉर्ड-
यह दिल्ली की टीम के लिए पूरे आईपीएल में लगाई गई सबसे तेज दूसरी फिप्टी थी। इससे पहले क्रिस मॉरिस ने साल 2016 में दिल्ली के लिए 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर पहले नंबर पर कब्जा जमाया हुआ है। पंत 18 गेंदों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जबकि दिल्ली के पूर्व धुरंदर सहवाग 20 गेंदों पर राजस्थान के खिलाफ यह कारनामा 2012 में कर चुके हैं। इस लिस्ट में नंबर चार पर भी सहवाग का ही नाम है और एक बार फिर से उन्होंने यह कारनामा राजस्थान की टीम के खिलाफ ही किया था।
IPL 2019: आंद्रे रसेल के तूफान में केकेआर ने बनाया सनराइजर्स के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

संपूर्ण आईपीएल में सबसे तेज बैटिंग का रिकॉर्ड-
पंत के इस रूप के लिए केवल एक ही शब्द जेहन में आता है- प्रलंयकारी। पंत ने सुस्त पड़ चुके वानखेड़े में ऐसी प्रलय मचाई कि आईपीएल की सृष्टी से एक ओर रिकॉर्ड का पुनर्जन्म हो गया। यह रिकॉर्ड है आईपीएल के अब तक के इतिहास में सबसे तेज पारी खेलने का। यह रिकॉर्ड कम से कम 25 गेंदें खेलने वाले बल्लेबाज की ओर से है। इस मामले में सीएसके के बल्लेबाज रैना नंबर वन पर है भले ही विराजमान हैं लेकिन पंत की इस पारी ने उनको सीधा नंबर दो पर बैठा दिया है। उन्होंने 27 गेंदों पर 78 रन बनाए यानी कि उनका स्ट्राइक रेट लगभग 289 का रहा। इस लिस्ट में तीसरा स्थान पर युसूफ पठान का है जिन्होंने 37 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली थी। रैना का स्ट्राइक रेट अद्भुत रूप से 348 का है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
