For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ipl 9: वार्नर ने तोड़ा रैना का ख्वाब, गुजरात हारा, हैदराबाद फाइनल में

दिल्ली। कप्तान डेवि़ड वार्नर की जबरदस्त बैटिंग के बदौलत सनराइजर्स ने गुजरात लायंस को दूसरे क्वालिफायर मैच में 4 विकेट से हरा दिया और फाइनल में जगह बना ली। आपको बता दें कि वार्नर ने विस्फोटक बल्लेबाजीी करते हुए 58 गेंदों पर 93 रन बनाये।

इस हार के साथ आईपीएल के इस सीजन में बहुत अच्छा प्रदर्शन करती आयी सुरेश रैना की कप्तानी वाली गुजरात लायंस की टीम का सपना चकनाचूर हो गया और वो बाहर हो गई। अब फाइनल मुकाबला आरसीबी और हैदराबाद सनराइजर्स के बीच होगा।

मालूम हो कि हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग को चुना था। गुजरात ने निर्धारित 20 ओवरो में सात विकेट पर 162 रन बनाए। उसके लिए एरॉन फिंच ने सबसे अधिक 50 रन बनाए जबकि ब्रेंडन मैक्लम ने 32 और दिनेश कार्तिक ने 26 रनों का योगदान दिया था। जिसके जवाब में हैदराबाद की शुरूआत अच्छी नहीं रही।

धोनी के संन्यास के बारे में रैना ने किए अहम खुलासे

उसके स्टार बल्लेबाज शिखर धवन जीरो पर आउट हो गये और युवराज भी आठ रन बनाकर चलते बने लेकिन कप्तान वार्नर ने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग और सूझबूझ के दम पर शानदार खेल दिखाया और अपनी टीम को जीत दिला दी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+