धोनी का टोटका: स्पेशल 10 बैट्स से जीतेंगे विश्वकप 2015
मुंबई। विश्वकप 2015 के लिए टीम इंडिया तेजी से तैयारी कर रही है तो वहीं टीम के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी बेहद ही शांत मन से टीम इंडिया को फिर से विश्वविजेता बनाने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि महेन्द्र सिंह धोनी ने विश्वकप में खेलने के लिए अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से एक बल्ले बनाने वाली कंपनी को दस बल्ले बनाने का आर्डर दिया है।
इन दस बल्लों की लंबाई,शेप, वजन सबकुछ धोनी ने अपने हिसाब से कंपनी को बताया है ताकि वो एक बार फिर से विश्वकप 2015 में साल 2011 वाला जादू दोहरा सके। इस बात की पुष्टि जी न्यूज ने की है। जी न्यूज की खबर के मुताबिक धोनी को तीन बल्ले दे दिये गये हैं जबकि सात बल्ले अभी निर्माण के दौर से गुजर रहे हैं।
पहले धोनी इन बल्लों से नेट प्रैक्टिस करेंगे ताकि उन्हें विश्वकप के मैचों में इन बल्लों के कारण कोई दिक्कत ना हो। गौरतलब है कि धोनी अपने बल्ले को लेकर काफी सेंसटिव रहते हैं। उनके बल्ले का वजन 1270 ग्राम होता है, उनका लकी नंबर 7 है इसलिए धोनी टीम में नंबर 7 पोजीशन पर 7 नंबर के बल्ले से ही खेलते हैं ऐसे में 10 बल्ले का आर्डर जाहिर है धोनी ने दिया है तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो किस शिद्दत से विश्वकप की तैयारी कर रहे हैं।
वैसे धोनी को टोटकों पर काफी भरोसा है और उनका यह भरोसा हर बार उन्हें जीत दिला देता है जिसके कारण उनके भरोसे में इजाफा होता ही जाता है। देखते हैं कि धोनी के यह विशेष बैट उन्हें विश्वकप 2015 को जीतने में कितनी मदद करते हैं। यहां आपको याद दिला दें कि साल 2011 विश्वकप जीतने के तुरंत बाद धोनी ने अपना सिर मुंड़वा लिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
