धोनी ने अपनी नन्हीं परी का नाम 'जिवा' रखा
नई दिल्ली। भले ही पापा धोनी आस्ट्रेलिया में होने के कारण अपनी नन्ही लाडली को गोद में नहीं उठा पा रहे हैं लेकिन इतनी दूर होने के बावजूद उनके दिल के तार अपनी नन्हीं गुड़िया से जुड़े हुए हैं तभी तो उन्होंने आस्ट्रेलिया से अपनी बेटी का नामकरण कर दिया है। धोनी ने अपनी नन्हीं परी का नाम 'जिवा' रखा है, जो कि एक फारसी शब्द है और उसका मतलब होता है 'खूबसूरत'।
मालूम हो कि धोनी की पत्नी साक्षी रावत ने गुड़गांव के एक प्राइवेट अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है। धोनी-साक्षी की यह पहली संतान है। धोनी और साक्षी बचपन के साथी हैं, दोनों ने साल 2010 में शादी की थी।
पापा बनने की खबर आने के बाद धोनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वो पापा बनने के बाद बहुत ज्यादा खुश हैं लेकिन वो अभी इंडिया नहीं आ सकते हैं क्योंकि अभी उनके लिए विश्वकप ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, बाकी चीजें थोड़ा इंतजार कर सकती हैं लेकिन विश्वकप नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
