Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्री-वेडिंग पार्टी में हैजल का हाथ थामे यूं नजर आए युवराज, Video

मुंबई। भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी मंगेतर हैजल नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिसके लिए दोनों के घरवाले जोरों से तैयारियां कर रहे हैं। दोनों के विवाह में बस चंद रोज ही रह गए हैं लेकिन दोनों एक-दूसरे से दूर रह नहीं पा रहे हैं। बुधवार रात को दोनों को मुंबई के एक लग्जरी होटल के रोस्टोंरेट में हाथों में हाथ थामे देखा गया।

दोनों ने वहां अपने क्लोज फ्रेंड्स को प्री-वेडिंग पार्टी दी थी। इस दौरान हैजल ने एक ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी थी जिस पर ब्लू कलर का ब्लेजर था जबकि युवी अपने पुराने स्पोर्टी लुक में ही नजर आए।

मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवराज और हेजल के इस प्री-वेडिंग पार्टी में अभिनेत्री सोनम कपूर की बहन रिया कपूर, डिजाइनर मसाबा गुप्ता और पर्निया कुरैशी भी शामिल हुए थे।

मालूम हो कि युवराज इसी महीने 30 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित गुरुद्वारा में हेजल कीच से शादी करेंगे। इसके बाद 2 दिसंबर को गोवा में हिंदू रीति-रिवाज से वेडिंग सेरेमनी होगी। शादी के कार्ड छप चुके हैं और सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुके हैं।

देखें वीडियो..

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+