नई दिल्ली। टीम इंडिया, कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई में मंगलवार रात को जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो गई है। आपको बता दें कि जिम्बाब्वे में भारत को 11 जून से 3 वनडे और 2 टी20 मैच खेलना है।
टीम इंडिया के कोच को हमारे कल्चर के बारे में पता होना चाहिए: धोनी
टीम के रवानगी की तस्वीरें बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है जिसमें कैप्टन धोनी अपनी यंग ब्रिगेड के साथ काफी खुश और आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं।
इस दौरे से ठीक पहले धोनी ने प्रेसमीट की थी जिसमें उन्होंने कहा कि जिम्बाब्वे की टीम चुनौती पेश कर सकती है। हमारे लिए सही बल्लेबाजी क्रम चुनौती रहेगा। यह अलग ही अनुभव होगा, इनमें से कई खिलाड़ियों के साथ मैं पहली बार खेल रहा हूं।
आप भी देखिये तस्वीरें..
#TeamIndia on its way to Harare #ZIMvIND pic.twitter.com/zQs9DUCWFL
— BCCI (@BCCI) 8 June 2016
.@msdhoni and boys left for Harare last night #ZIMvIND pic.twitter.com/Z5j4ytA9FS
— BCCI (@BCCI) 8 June 2016