वनडे में बताैर कप्तान रोहित के हैं जबरदस्त आंकड़े, T20 में भी हैं अव्वल
स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के शुरू होने से पहले विराट कोहली ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। टूर्नामेंट में भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना पाई थी, जिसके बाद बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को कप्तानी साैंप दी थी। कोहली ने कहा था कि वे टेस्ट, वनडे में कप्तानी करना जारी रखेंगे, लेकिन बीसीसीआई ने उनपर भरोसा ना जताते हुए वनडे की कप्तानी भी रोहित को थमा दी। कोहली बताैर कप्तान टीम को कोई आईसीसी खिताब दिलाने में सफल नहीं हुए। ऐसे में आगामी इवेंट्स को ध्यान में रखते हुए रोहित से उम्मीद जताई है जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं। रोहित से उम्मीदें इसलिए लगी हैं क्योंकि उनका बताैर कप्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार सफर था।
यह भी पढ़ें- कोहली को BCCI ने दिया झटका, आकाश चोपड़ा बोले- हम पहले ही कर चुके थे चर्चा

वनडे में बताैर कप्तान रोहित के हैं जबरदस्त आंकड़े
कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा ने अक्सर भारतीय टीम की कप्तानी की है। दिसंबर 2017 से अब तक दस बार उन्होंने वनडे में भारत की कप्तानी की है। भारतीय टीम ने 10 में से 8 मैच अपने नाम किए हैं। यानी कि टीम को रोहित की कप्तानी में सिर्फ दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम का जीत का प्रतिशत 80 है। बेन स्टोक्स, पीटर मूरेस और जेपी डुमिनी ने 100 प्रतिशत बताैर कप्तान जीत हासिल की, जबकि न्यूजीलैंड के टॉम लैथम का जीत प्रतिशत 89 प्रतिशत है।

T20 में भी हैं अव्वल
टी20 की बात करें तो 20 दिसंबर 2017 से अब तक रोहित 22 टी20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। इनमें से 18 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 4 में हार मिली है। जीत के प्रतिशत के मामले में रोहित ने अपने नेतृत्व में 81.82 फीसदी टी20 मैच जीते हैं। यह किसी भी कप्तान का इस दौरान 20 या इससे अधिक मैचों में कप्तानी करने का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है। इसके अलावा रोहित ने आईपीएल में मुंबई के लिए 5 बार ट्राॅफी जीतने का काम किया। वहीं कोहली हैं जो आरसीबी के लिए कोई ट्राॅफी नहीं जीत पाए। यही कारण था जो कुछ महीनों से रोहित को सीमित ओवरों के क्रिकेट का कप्तान बनाने के लिए सही साबित हुआ।

इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं माैजूद
रोहित पिछले चार साल यानी कि 10 दिसंबर 2017 के बाद से 10 वनडे मैचों में टीम की कप्तानी कर चुके हैं। बतौर कप्तान रोहित ने वनडे में 80 फीसदी मैच जीते हैं। खास बात यह है कि पिछले चार साल जीत फीसदी के मामले में सबसे सफल कप्तानों में रोहित तीसरे स्थान पर काबिज हैं। इस मामले में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, साउथ अफ्रीका के जेपी डुमिनी, जिम्बाब्वे के पीटर मूर और न्यूजीलैंड के टॉम लाथम उनसे आगे हैं। बतौर कप्तान स्टोक्स, डुमिनी और मूर ने 100 फीसदी मैच जीते हैं तो वहीं लाथम ने 89 फीसदी मैच जीते हैं। अब नए कप्तान रोहित और हेड कोच राहुल द्रविड़ की नजर 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप और 2023 में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप जीतने पर टिकी है। साउथ अफ्रीका दौरे पर रोहित तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत की कप्तानी करते दिखेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
