IND vs WI Preview: सीरीज जीतने के लिए दोनों ही टीमों को दिखाना होगा दम
कटक, 21 दिसंबर: भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार (22 दिसंबर) को यहां तीसरे और अंतिम वनडे में सीरीज जीत पर नजरें जमाएगा। चेन्नई में पहले मैच में आरामदायक जीत के बाद विंडीज ने 1-0 की बढ़त ले ली थी और इसके बाद भारत की ओर से विशाखापत्तनम में 107 रनों की शानदार जीत के बाद सीरीज 1-1 से ड्रा हो गई। अब बिना किसी शक के भारत को बाराबती स्टेडियम में सीरीज के निर्णायक मैच में कैरिबियंस से आगे निकलने के लिए एक और अच्छे प्रयास की आवश्यकता होगी।

भारतीय टीम में एक बदलाव
भारत एक बदलाव करने के लिए मजबूर हुआ है क्योंकि तेज गेंदबाज दीपक चाहर को चोट के कारण तीसरे वनडे से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह पर नवदीप सैनी दस्ते में शामिल हो गए हैं। यह देखा जाना बाकी है कि भारत सैनी को लाने की सीधी तैयारी करेगा या ऑलराउंडर शिवम दुबे को मैदान में उतारेगा। सैनी ने अब तक टी-20 मैचों में पदार्पण करते हुए भारत की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा भारत से उम्मीद की जा रही है कि वह अपनी लाइन-अप को बरकरार रखेगा।
ऋषभ पंत ने वनडे में जो फॉर्म दिखाई वह भारतीय प्रबंधन के लिए एक बड़ी राहत के रूप में सामने आई है। पंत की फार्म क्रिकेट के इस प्रारूप में लंबे समय से खराब थी लेकिन उन्होंने इस सीरीज के दोनों मैचों में अर्धशतक समेत एक तूफानी पारी खेली है।

विंडीज में भी है दम
कटक की पिच हमेशा थोड़ी धीमी और नीची रही है और स्पिनर रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव यहां बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। कुलदीप ने पिछले मैच में हैट्रिक ली थी।
PAK vs SL: अली-मसूद की ओपनिंग जोड़ी ने बनाया साझेदारी में बड़ा रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज ने दिखाया है कि उनके पास खेल के छोटे प्रारूपों में चुनौती देने का कौशल और क्षमता है। लेकिन उन्हें भारत को बैकफुट पर रखने के लिए और अधिक ठोस प्रयास की आवश्यकता होगी। शेल्डन कॉटरेल और शिम्रोन हेटमेयर श्रृंखला में अब तक के उनके आला प्रदर्शन वाले गेंदबाज रहे हैं। इन दोनों को आईपीएल नीलामी में बड़ी बोली लगाकर खरीदा भी गया है। विंडीज को एक दुर्लभ श्रृंखला जीत दर्ज करने के लिए जोड़ी से एक और बेहतरीन प्रयास की उम्मीद होगी।

दोनों टीमें की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है-
भारत- रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी
वेस्ट इंडीज: एविन लुईस, शाई होप, शिम्रोन हेटिमर, रोस्टन चेस, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, जेसन होल्डर, केमो पॉल, अलोजारी जोसेफ, खारी पियरे, शेल्डन कॉटरेल।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
