For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PAK vs SL: अली-मसूद की ओपनिंग जोड़ी ने बनाया साझेदारी में बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच चल रहे सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट में मेजबान टीम बहुत मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 191 रन बनाए थे। इस पारी में आबिद ने 38 रनों का योगदान दिया था। पाकिस्तान के कम स्कोर के जवाब में श्रीलंका ने पहली पारी में 271 रन बनाए जिसके जवाब में दोबारा बैटिंग करने उतरी पाक टीम को आबिद अली और शान मसूद ने जबरदस्त शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए साझेदारी में 200 रनों से पार का स्कोर खड़ा कर दिया। इस साझेदारी में आबिद और मसूद दोनों ने शतक लगाकर शानदार रिकॉर्ड बना दिया है।

पाकिस्तान के लिए रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी

पाकिस्तान के लिए रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी

आबिद अली और शान मसूद के बीच पहले विकेट के लिए 278 रन बने जो कि पाकिस्तान के पूरे टेस्ट इतिहास में हुई ओपनिंग विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस साझेदारी में पहला विकेट शान मसूद का गिरा जबकि खबर लिखे जाने तक आबित अली 150 रनों के पार अपना स्कोर पहुंचा चुके थे और पाकिस्तान ने भी 300 रनों का आंकड़ा छू लिया था। अली-मसूद की जोड़ी केवल 21 रनों के अंतर से पाकिस्तान का ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई।

20 रनों से चूका पाकिस्तान का ऑलटाइम रिकॉर्ड

20 रनों से चूका पाकिस्तान का ऑलटाइम रिकॉर्ड

पाकिस्तान की ओर से सबसे बड़ी ओपनिंग जोड़ी का टेस्ट रिकॉर्ड एजाज अहमद और आमिर सोहेल के नाम पर है जिन्होंने साल 1997 में कराची वेस्टइंडीज के खिलाफ 298 रनों की साझेदारी की थी। पाकिस्तानी बल्लेबाज आबिद अली ने रावलपिंडी में हुए पहले टेस्ट में शतक लगातार एक विश्व रिकॉर्ड बनाया था। आबिद अली टेस्ट और एक दिवसीय डेब्यू मैचों में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे। मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने देश के लिए अपने पहले एकदिवसीय मैच में 112 रन बनाने के बाद, आबिद ने 201 गेंदों पर नाबाद 109 रन बनाकर अपने टेस्ट डेब्यू के साथ इतिहास रचा था।

"अपने ईगो को साइड में रखें लोग", बुमराह का टेस्ट ना करने पर कठघरे में NCA

पाकिस्तान की स्थिति बहुत मजबूत

पाकिस्तान की स्थिति बहुत मजबूत

बारिश के चलते पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया था। अब आबिद ने सीरीज के दूसरे टेस्ट में भी शतक लगा दिया। फिलहाल यह मैच का तीसरा दिन चल रहा है और पाकिस्तान ने अपनी स्थिति बहुत मजबूत कर ली है। इससे पहले इस मैच में शाहीन अफरीदी और मोहम्मद अब्बास ने पाकिस्तान की वापसी कराई थी। 191 रनों पर ऑलआउट होकर पाकिस्तान की टीम की ओर अफरीदी ने 5 और अब्बास ने 4 विकेट लिए थे। श्रीलंका की ओर से दिनेश चांडीमल ने 74 रनों की पारी खेली जबकि निचले क्रम पर व विश्वा फर्नांडो ने 48 रन बनाए।

Story first published: Saturday, December 21, 2019, 16:32 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+