Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इसलिए सचिन का रिकार्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली!

नई दिल्ली। बात बहुत पुरानी नहीं है जब शतकवीर सचिन तेंदुलकर ने एक आयोजन में कहा था कि उनके शतकों का रिकार्ड अगर कोई तोड़ सकता है तो वो है विराट कोहली। उस समय सचिन की यह बात केवल कोहली के लिए हौसला अफजाई थी लेकिन जिस तरह से विराट ने साल 2014 में अपना शानदार खेल दिखाया है उस हिसाब से वो दिन दूर नहीं जब सचिन की कही बात सच हो जाये।

भारत-श्रीलंका एकदिवसीय सीरीज के मैन ऑफ द सीरीज चुने गये मिस्टर विराट कोहली ने अंतिम वन डे में भी 21वां शतक ठोंका। इसके साथ ही विराट कोहली विश्व के सबसे तेज शतक बनाने वालों की लिस्ट में नंबर 7 पर पहुंच गये हैं। विराट को आगे जो 6 खिलाड़ी इस लिस्ट में हैं उनके नाम हैं सचिन तेंदुलकर(49), रिकी पोंटिंग(30), सनथ जयसूर्या (28), सौरव गांगुली(22), क्रिस गेल(21) और हर्शेल गिब्स(21)।

और यह सभी क्रिकेट के सारे प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए विराट के पास पूरे मौके हैं कि वो सचिन तेंदुलकर के बनाये रिकार्डों को आसानी से तोड़ सकें क्योंकि विराट का बल्ला जिस रफ्तार से चल रहा है उस रफ्तार से वो शतकों का सफर आसानी से पूरा कर सकते हैं।

विराट कोहली के रिकार्डों पर एक नजर

विराट कोहली ने रांची में सैकड़ा जड़ा जो कि उनके करियर का 21वां और इस साल का चौथा शतक है। कोहली ने मात्र 146 मैचों की 138 पारियों में 21 शतक लगाये हैं। अंडर 19 टीम के हीरो रहे विराट कोहली ने साल 2008 में पहला वन डे इंटरनेशनल खेला था।

कोहली ने अपना पहला वनडे शतक साल 2009 में जमाया था और उसके बाद वो लगातर साल 2010, 2011, 2013 में चार शतक और साल 2012 में पांच शतक लगाये थे। साल 2014 में भी उन्होंने अभी तक चार सेंचुरी ठोंक दी है। यहां तक की साल 2011 के विश्वकप में भी विराट ने महत्वपूर्ण रोल अदा किया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+