For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CPL 2020: सेंट लूूसिया ने बारबाडोस को 7 विकेट से हराया, हासिल की पहली जीत

नई दिल्ली। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम मं खेली जा रही कैरिबियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को खेला गया वर्षा बाधित मैच सेंट लूसिया की टीम ने बारबाडोस ट्राइटेंडस को 7 विकेट से हराकर लीग का पहला मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही सेंट लूसिया की टीम प्वाइंटस टेबल में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। बारबाडोस ट्राइटेंडस के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

बारबाडोस के लिये जेसन चार्ल्स और शाई होप ने पहले बल्लबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिये 35 रन जोड़े। लेकिन मोहम्मद नबी ने उन्हें मार्क डेल की गेंद पर कैच कराकर पहला झटका दिया। कुगलीन ने सीजे एंडरसन को रोस्टन चेज के हाथों कैच कराकर दूसरा झटका दिया। मेयर्स ने 16 और कप्तान जेसन होल्डर ने 27 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें: CPL T20: सुनील नरेन ने 28 गेंदों में ठोंके 50 रन, 4 विकेट से जीती शाहरुख खान की टीम

बारबाडोस की टीम ने 18.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 131 रन बना लिये थे लेकिन तभी मैदान पर बारिश आ गई। बारिश के बाद मैच को 5 ओवर प्रति पारी का कर दिया गया। सेंट लूसिया के लिये कुगलिन और रोस्टन चेज ने 2-2 विकेट हासिल किये, तो मोहम्मद नबी, मार्क डेल और केसरिक विलियम्स ने 1-1 विकेट चटकाने का काम किया।

इसके बाद बारबाडोस की टीम को जीत के लिये 5 ओवर में 47 रन की दरकार थी, जिसे सेंट लूसिया की टीम ने महज 4.1 ओवर में हासिल कर लिया।

और पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की ने किया टी20 टीम का ऐलान, हराना होगा काफी मुश्किल

सेंट लूसिया के लिये रहकीम कॉर्नवाल (14), आंद्रे फ्लेचर (नाबाद 16) और मोहम्मद नबी ने 15 रनों की पारी खेलकर मैच को जीत लिया। बारबाडोस के लिये राशिद खान ने 2 विकेट और रेमन रीफर ने 1 विकेट हासिल किये। मोहम्मद नबी को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Story first published: Friday, August 21, 2020, 1:44 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+