For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 के बचे हुए मैचों के चलते बदला कैरिबियन प्रीमियर लीग का शेड्यूल, जानें नई तारीख

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट टी20 लीग आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन इस साल अपने तय समयानुसार भारत में कराया गया था लेकिन टूर्नामेंट के बीच में 29 मैच पूरे होने के दौरान बायोबबल में खिलाड़ियों को वायरस से संक्रमित होने के चलते बीसीसीआई को यह टूर्नामेंट बीच में ही रोकना पड़ा। आईपीएल के 14वें सीजन को पूरा होने के लिये अभी भी 31 मैचों का खेल बाकी है लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट और हर देश का क्रिकेट कैलेंडर देखते हुए बीसीसीआई के लिये विंडो की तलाश कर पाना थोड़ा मुश्किल साबित हुआ। हालांकि बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों के लिये 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच की नई विंडो तलाश ली लेकिन यूएई की मेजबानी में होने वाले दूसरे चरण में विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करना बोर्ड के लिये बड़ी चुनौती बन गई।

बीसीसीआई ने जिस विंडो में आईपीएल के बचे हुए मैच आयोजित कराने का फैसला किया है उस दौरान वेस्टइंडीज में खेली जाने वाली कैरिबियाई प्रीमियर लीग का आखिरी चरण खेला जाना था, जिसमें ज्यादातर खिलाड़ियों के शामिल होने के चलते आईपीएल के लिये मुश्किल हो रही थी। इसको लेकर बीसीसीआई ने क्रिकेट वेस्टइंडीज से शेड्यूल में बदलाव करने की मांग की जिसे कैरिबियाई बोर्ड ने मंजूरी दे दी है।

और पढ़ें: ENG vs PAK: क्लीन स्वीप के बाद चयनकर्ताओं पर बरसे शाहिद अफरीदी, कहा- मजाक बन गया है पाकिस्तान के लिये खेलना

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बुधवार को हीरो सीपीएल 2021 के नये शेड्यूल का ऐलान कर दिया है और बताया है कि सेंट किट्स और नेविस की मेजबानी में यह टूर्नामेंट 26 अगस्त से 15 सितंबर के बीच खेला जाना है। उल्लेखनीय है कि पहले सीपीएल का आगाज 28 अगस्त से होकर 19 सितंबर तक खेला जाना था लेकिन बीसीसीआई की अपील पर वेस्टइंडीज ने मंजूरी देते हुए इसे रिशेड्यूल कर दिया है।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बीसीसीआई की अपील को मानते हुए सीपीएल को 3 दिन पहले आयोजित कराने और फाइनल 4 दिन पहले शेड्यूल किया है जिससे खिलाड़ियों को आईपीएल में शामिल होने से पहले करीब 5 दिन का समय मिल जायेगा जो कि यूएई में खिलाड़ियों को सख्त क्वारंटीन करते हुए शुरुआत से ही विदेशी खिलाड़ियों के मौजूद रहने में काम आयेगा।

और पढ़ें: IND vs SL: राहुल द्रविड़ के साथ जुगलबंदी करने को बेताब है यह खिलाड़ी, जानें क्या कहा

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम को सीपीएल से पहले पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसका आखिरी दिन 24 अगस्त होगा। सीपीएल का पहला मैच गुयाना अमेजन वॉरियर्स और मौजूदा चैम्पियन त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेला जायेगा।

ऐसे है सीपीएल का शेड्यूल

Story first published: Wednesday, July 14, 2021, 21:40 [IST]
Other articles published on Jul 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+